फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cold water and ice cream are making children sick, take care of them

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठंडा पानी और आइसक्रीम कर रही बच्चों को बीमार, रखे उनका ध्यान

Tue, 09 Jul 2024 06:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 09 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Cold water and ice cream are making children sick, take care of them
: डॉ. अहिभूषण, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। कभी उमस, कभी ठंडी हवा तो कभी तेज धूप निकल रही है। ऐसे में उमस, गर्मी से पसीना आया और फ्रिज का ठंडा पानी पीया या आइसक्रीम खा ली। इसके बाद गले में खराश, खांसी और बुखार हो गया। गले में भी दर्द हो रहा है। बच्चों में ये दिक्कत ज्यादा देखने को मिल रही है। बच्चे बीमार होकर लगातार नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल की बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 15 से 20 बच्चे बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। उधर, अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ख्याल रखने के लिए सचेत कर रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. अहिभूषण ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 15 से 20 बच्चे पहुंच रहे हैं। इनमें बीते सप्ताह से बच्चों में वायरल फीवर, खांसी, गले में सूजन, दर्द, खराश होना, निगलने में दर्द जैसी परेशानी मिल रही है। परिजन से पूछने पर पता चला कि स्कूल से लौटने पर उमस में पसीना आया तो फ्रिज में रखा ठंडा पानी पी लिया या जिद्द करके आइसक्रीम खा ली। ऐसे में दवा देने के साथ बच्चों के खानपान के बारे में परिजनों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन




ये करें

-फ्रिज में रखा पानी बच्चों को पिलाने से बचें।

-पसीना आने पर आइसक्रीम या ठंडा पानी न दें।

-बरसात होने पर एसी वाले कक्ष का तापमान कम न करें।

-खराश होने पर गुनगुना पानी पिलाएं, नमक के पानी से गरारे कराएं।

-तबीयत खराब होने पर खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed