फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cold increased with fog, benefit to mustard and wheat crops

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, सरसों और गेहूं की फसल को फायदा

Fri, 20 Dec 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 20 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cold increased with fog, benefit to mustard and wheat crops
फोटो 71: ठंड और कोहरा बढऩे के बाद फसलोंं में चल रहा सिंचाई कार्य।
बादली। क्षेत्र में कोहरे ने दस्तक दे दी है। बुधवार को कोहरे के साथ बढ़ी ठंड से पारा भी काफी नीचे आ गया। लोग सुबह जागे तो कोहरे की चादर सी बिछी मिली और घरों से बाहर कुछ नजर ही नहीं आया। कोहरे और ठंड का सीधा फायदा गेहूं की खेती को होगा।
विज्ञापन


जिन किसानों ने गेहूं में कौरवा देने और खाद्द लगाने का काम पूरा कर लिया है उनके लिए ठंड सोने से कम नहीं है। कृषि अधिकारी एवं एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि किसानों को गेहूं में कौरवा देने में देरी नहीं करनी चाहिए क्योंकि बिना कौरवे से गेहूं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों की मानी जाए तो सिंचाई के साथ हल्की खाद भी प्रयोग की जा सकती है ताकि गेहूं और सरसों के पौधे को फुलाव मिल सके। कोहरे और ठंड बढ़ने के साथ ही किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। इस समय ठंड फसलों के विकास के लिए बेहद जरूरी है। किसानों को उम्मीद है कि अच्छी ठंड होने से फसल भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed