फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM will inuagrate Agrsen University today

मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास आज, सीएम होंगे मुख्य अतिथि

Fri, 28 Aug 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़। Updated Fri, 28 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड बाईपास के नजदीक 500 करोड़ की लागत से 28 एकड़ में बनने वाले महाराजा अग्रसेन मेडिकल विश्वविद्यालय का शुक्रवार शिलान्यास किया जाएगा। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में प्रदेश सीएम मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि होंगे। उनके अलावा कई अन्य राजनीतिक व अग्र समाज की हस्तियां आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने भी वीआइपीज की सुरक्षा में किसी तरह की कोई कमी न रहे, इसको लेकर समारोह स्थल खंगाला। यहां की व्यवस्थाओं की जांच की है। वीरवार को एसडीएम अमरदीप जैन, डीएसपी अजीत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अमले ने मौके का दौरा किया। कार्यक्रम स्थल से लेकर हैलीपैड तक की जांच की। जो कुछ खामियां थीं, उन्हें आयोजकों के संज्ञान में लाकर दूर कराने के निर्देश दिए। यही नहीं, उन्होंने महाराजा अग्रसेन हास्पिटल चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी कई अन्य मसलों को लेकर मंथन  किया।
विज्ञापन


ये रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र सिंह के सान्निध्य में होगा। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विधायक नरेश कौशिक को अतिविशिष्ट व विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। पहली बार मुख्यमंत्री किसी कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर यहां जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। खुफिया विभाग भी समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर पल-पल की रिपोर्ट ले रहा है। 28 एकड़ में बनने वाली इस मेडिकल यूनिवर्सिटी में महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, पैरामेडिकल कालेज व हॉस्पिटल मैनेजमेंट कालेज बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वातानुकूलित होगी स्टेज
ट्रस्ट के प्रधान डा. सुशील गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट व विशिष्ट अतिथियों के अलावा अन्य के बैठने के लिए एक बड़ी स्टेज तैयार की है। यह पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। यही नहींस बरसात को ध्यान रखते हुए वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। पंडाल में बैठने के लिए पांच हजार कुर्सियां व काफी सोफे लगाए गए हैं। समारोह स्थल पर टेंट्स में वीआइपी की व्यवस्था की गई है।


एक में राजनैतिक दलों व अन्य लोगों के लिए तो दूसरे में ट्रस्ट से जुड़े लोगों के लिए। 40 फुट चौड़ी और 16 फुट ऊंची टीवी स्क्रीन के अलावा आठ अन्य मीडियम साइज की स्क्रीन पंडाल में लगाई गई है। 150 लोगों के बैठने के लिए विशाल मंच तैयार। ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आने वाले अतिथि व समाज के लोगों की आवभगत पर कोई कमी न रहे, इस बात का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। सीएम इस कार्यक्रम में हैलीकाप्टर से शिरकत करेंगे। वीआआइपी आगमन को लेकर प्रशासन सुरक्षा के तहत पूरा ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed