{"_id":"69b72070b52cd0c56a028696","slug":"cm-unable-to-even-ensure-cylinder-supply-randeep-surjewala-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121904-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर सप्लाई तक नहीं करवा पा रहे सीएम : रणदीप सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर सप्लाई तक नहीं करवा पा रहे सीएम : रणदीप सुरजेवाला
विज्ञापन
-फोटो 60 : सांसद रणदीप सुरजेवाला का स्वागत करते दीपक देशवाल दुल्हेड़ा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता
बहादुरगढ़। राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नायब सैनी की कुर्सी पहले से ही कमजोर है और अब यह गैस संकट उनकी पूरी फेलियर और अक्षमता को उजागर कर रहा है। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने के बावजूद सीएम एक साधारण सिलिंडर की सप्लाई तक नहीं करवा पा रहे।
रविवार को कांग्रेस सांसद सुरजेवाला का बादली में पहुंचने पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल दुल्हेड़ा ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। आज हरियाणा में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत ने आम जनता का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
गैस एजेंसियों के बाहर महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांग और यहां तक कि बच्चे भी घंटों धूप में लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। इस संकट ने न केवल जनजीवन को ठप कर दिया है बल्कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की कमजोर स्थिति को भी पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी की सबका साथ, सबका विकास वाली बात सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रह गई है। कभी ओटीपी, सर्वर क्रेश और लोड के कारण सप्लाई का बहाना बनाकर भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। मौके पर जयकिशन देशवाल, मास्टर जयओम, देवेंद्र दलाल छारा, विकास सिलोठी, बंटी पहलवान, रवि खरब, यशदीप, राकेश, ओमपाल समेत अन्य मौजूद रहे।