फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM Nayab Saini will honor the gold medal winners today.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे सीएम नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
CM Nayab Saini will honor the gold medal winners today.
झज्जर। पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आज सीएम नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इसमें जिले से अंतरराष्ट्रीय स्तर के नौ और राष्ट्रीय स्तर के 12 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

24 से 26 सितंबर तक राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे चरण के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में सीएम नायब सैनी दूसरे चरण के खेल का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले से शूटिंग में मनु भाकर व पलक, कुश्ती में अमन सहरावत व दीपक पूनिया, लॉन टेनिस में सुमित नागल, एथलेटिक में योगेश कथूनिया व रामपाल, कबड्डी में प्रियंका और गोल्फ में दीक्षा डागर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर जिले से साइकिलिंग में मीनाक्षी व पारुल, फैंसिंग में रोहित, जूडो में रोहित अहलावत, नेटबॉल में हर्षिता, माही, सिद्धार्थ व सुप्रिया, रगबी में अजय, शूटिंग में सुरुचि, ताईक्वांडों में हिमांशी अंतिल और कुश्ती में साहिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed