फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CM Flying inspected hot mix plants and served notice

Jhajjar-Bahadurgarh News: हॉट मिक्स प्लांट्स पर सीएम फ्लाइंग ने निरीक्षण कर थमाया नोटिस

Sat, 02 Dec 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 02 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
CM Flying inspected hot mix plants and served notice
बादली। क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे हॉट मिक्स प्लांट्स पर सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की। जहांगीरपुर गांव के नजदीक चल रहे एक प्लांट मालिक के पास सीएलयू और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला। इस प्लांट पर प्रदूषण के नियमों की अवहेलना भी पाई गई। इन अव्यवस्था को देखते हुए सीएम फ्लाइंग और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और प्लाट मालिक को नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे हॉट मिक्स प्लांट्स की सूचना पर टीम जहांगीरपुर गांव स्थित देशवाल कंस्ट्रेक्शन कंपनी के प्लांट पर पहुंची। यहां उन्होंने कागजात मांगे तो मालिक की ओर से कोई एनओसी और आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाए गए। खुलेआम रोड पर मैटेरियल पड़ा हुआ था। इस पर सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर रामनिवास और प्रदूषण बोर्ड से एसडीई अमित कुमार ने कार्रवाई करते हुए प्लांट्स मालिक को नोटिस थमा दिया। एसडीई अमित कुमार ने बताया कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई को बढ़ाया जाएगा। बिना एनओसी के चल रहे आरएमसी प्लांट को नोटिस दिया जा चुका है। फिलहाल प्रदूषण विभाग की टीम ने खामियों के आधार पर प्लांट को बंद करने के लिए चंडीगढ़ पत्र लिख दिया है। जल्द ही नियमों के खिलाफ चल रहे अन्य हॉट मिक्स प्लांट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed