{"_id":"65f33cce5539d1016b09a8f4","slug":"cm-flying-inspected-bahadurgarh-tehsil-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106189-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग ने बहादुरगढ़ तहसील में किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम फ्लाइंग ने बहादुरगढ़ तहसील में किया निरीक्षण
Thu, 14 Mar 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को बहादुरगढ़ तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा पटवारियों के दफ्तरों की जांच की गई। इस दौरान एक पटवारी के पास बाहरी व्यक्ति काम करता मिला। इस संबंध में पटवारी नोटिस दे दिया गया है, इसके जवाब के बाद आगामी कार्रवाई तय होगी।
वीरवार को दोपहर करीब एक बजे जांच टीम ने दस्तक दी। इसमें उप निरीक्षक रामनिवास व सहदेव आदि शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अपने दफ्तर में मिले। जांच में पाया गया कि वर्ष 2019 से अब तक कुल 747 सीएम विंडो शिकायत तहसील कार्यालय को प्राप्त हुई हैं। इनमें से 117 लंबित हैं। नकल, इंतकाल व म्युटेशन फीस संबंधित कोई खामी नहीं मिली। तहसीलदार आफिस के 401 तथा नायब तहसीलदार के 162 कोर्ट केस लंबित पाए गए। इसके बाद टीम पटवारखाने पहुंची, यहां पटवारी विकास के पास वीरेंद्र नाम का बाहरी व्यक्ति काम करता पाया गया। इस संबंध में टीम को पटवारी ने बताया कि वह रबी फसल की गिरदावरी के लिए सहायक के तौर पर दस हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर रखा है। यह रुपये सरकार द्वारा दिए जाएंगे। पटवारी द्वारा इस संबंध में दिखाया गया कि आदेश पुरानी गिरदावरी के समय (10 अगस्त 2023) का है। बिना आदेश और अधिकारियों को सूचना दिए निजी व्यक्ति से काम कराने पर टीम ने पटवारी को नोटिस दिया है। जवाब के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि टीम को समय-समय पर तहसील सहित अन्य सरकारी विभागों में निरीक्षण करना चाहिए।
-फोटो 76 : तहसील कार्यालय में जांच करते सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारी।