{"_id":"6261bc052bf4df18c1728f44","slug":"clues-not-found-in-golu-murder-case-reward-of-one-lakh-will-be-given-for-giving-information-bahadurgarh-news-rtk644528122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलू हत्या केस में नहीं लगा सुराग, सूचना देने पर मिलेगा एक लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलू हत्या केस में नहीं लगा सुराग, सूचना देने पर मिलेगा एक लाख का इनाम
विज्ञापन
लाइन पार इलाके में इनाम की घोषणा का इश्तिहार चिपकाती पुलिस। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
शहर के लाइनपार क्षेत्र में सुभाष नगर निवासी 10 वर्षीय बालक मनीष उर्फ गोलू की हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हत्याकांड के दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की थी और तीसरे दिन वीरवार को भी पुलिस का घर-घर जाकर पूछताछ करने का सिलसिला जारी रहा।
राहगीरों समेत पुलिस ने 13 घरों में जाकर करीब 70 लोगों से पूछताछ की, लेकिन हत्यारों का कोई पता नहीं चल सका। अब पुलिस ने अपराधी की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये इनाम स्वरूप देने की घोषणा की है। इनाम की घोषणा के इश्तिहार लाइनपार क्षेत्र के अलावा कई सार्वजनिक स्थानों पर भी चस्पा किए गए हैं, ताकि आरोपियों का पता चल सके।
मंगलवार सुबह सुभाष नगर के एक प्लॉट में मनीष उर्फ गोलू पुत्र राजकुमार का अधजली अवस्था में शव मिला था। उसके सिर और मुंह पर ईंट से वारकर मौत के घाट उतारा गया था। वह सोमवार की रात साढ़े सात बजे से ही लापता था। घर से कुछ मीटर की दूरी पर खाली प्लॉट में उसका शव मिला था। लाइनपार थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
मनीष के हत्यारों का सुराग लगाने के लिए सुभाष नगर व हर जरूरी स्थान पर घर-घर जाकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इस मामले में सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम में देने की घोषणा की गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़।