फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Clouds covered the sky and moved forward without rain.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आसमान में छाए बादल, बिन बरसे ही आगे निकले

Tue, 16 Jul 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 16 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Clouds covered the sky and moved forward without rain.
बहादुरगढ़। उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान क्षेत्रवासियों को सोमवार की सुबह बारिश की आस बंधी, लेकिन यह दिन भर उम्मीद ही बन कर रह गई। सुबह के समय 8 बजे आसमान में काले बादल छाए और तेज ठंडी हवा चलने लगी, लेकिन ये बादल कुछ ही देर में आगे निकल गए। हवा चलने के बाद लोगों को कुछ समय तक उमस से राहत जरूर मिली, लेकिन यह नाकाफी रही। उमस हो गई और लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जुलाई के महीने में दूसरी बार सोमवार को एक्यूआई पीले रंग में पहुंचा। इससे पहले यह 2 जुलाई को पीले रंग में 106 पर ही दर्ज किया गया था। सोमवार को भी प्रदूषण का स्तर यही रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने अभी बारिश की कोई उम्मीद नहीं जताई है। बारिश नहीं होती है तो क्षेत्रवासियों को इसी तरह उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed