फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Clerks paid tribute to martyr Udham Singh, six hundred clerks remained on strike

Jhajjar-Bahadurgarh News: लिपिकों ने शहीद उधम सिंह को किया नमन, छह सौ लिपिक रहे हड़ताल पर

Tue, 01 Aug 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 01 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Clerks paid tribute to martyr Udham Singh, six hundred clerks remained on strike
झज्जर। लघु सचिवालय में लिपिक वर्ग की हड़ताल के 27वें दिन भी जारी रही। लिपिकों ने धरना स्थल पर ही शहीद सरदार उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एकजुटता के साथ आंदोलन चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोमवार को धरने की अध्यक्षता धर्मेंद्र सिंह ढाका व मंच संचालन दिनेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि लिपिक वर्ग लगातार कार्य समीक्षा के आधार पर वेतनमान 35 हजार 400 रुपये निर्धारित करने की मांग कर रहा है। हड़ताल में जिले भर से लगभग 6 सौ से अधिक लिपिक कर्मचारियों ने भाग लिया। सोमवार को हड़ताल व धरने के दौरान की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल में उपायुक्त कार्यालय से 60 और पंचायत विभाग से 9 लिपिकों ने भाग लिया। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के जिला प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि सोमवार को पूरे प्रदेश में बीजेपी जिला अध्यक्षों को एसोसिएशन की और से ज्ञापन सौंपने का काम किया गया है। उन्होंने बताया की एसोसिएशन की सिर्फ एक ही मांग लिपिकों के कार्य व योग्यता के आधार पर न्यूनतम वेतन 19 हजार 900 रुपये से बढ़ाकर 35 हजार 400 रुपये किया जाए।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ, जिला कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जब से हड़ताल शुरू हुई है तब से सरकार के साथ तीन बार बातचीत हो चुकी है लेकिन हर बार किसी नतीजे पर पहुंचने की बजाय लिपिक और जनता को गुमराह करने की फिराक में रहते हैं । पिछले तीन- चार रोज पहले हुई बातचीत के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार जनता को भ्रमित करने के लिए कह रही है कि हम वेतनमान में बढ़ोतरी को तैयार हैं, और देश में सबसे ज्यादा वेतनमान 21 हजार 700 रुपये करने को तैयार हैं, जबकि पंजाब और दिल्ली में लिपिक का वेतनमान 25 हजार 500 रुपये हिमाचल प्रदेश मे नियुक्ति के दो वर्ष बाद वेतनमान 30 हजार 500 रुपये और राजस्थान में वेतनमान 34 हजार 800 रुपये है । इस अवसर पर धर्मेंद्र ढाका, उमेश कुमार रोहिल्ला, पुषोत्तम, श्रीभगवान, गणेश, कुलदीप, अनूप चोपड़ा, विपिन, ओमबीर, योगपाल बादली ,नरेश शर्मा, मोहन, गणेश, देवेन्द्र सिंह, मनीष, मोहित गुलिया, जय भगवान सहायक, सुरेश, ज्योति रजनी, अचला, नीतू, मीना, सुनील, रेखा आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed