फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Clerks demonstrated wearing black clothes

Jhajjar-Bahadurgarh News: लिपिकों ने काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन

Sun, 06 Aug 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 06 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Clerks demonstrated wearing black clothes
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित परिसर में क्लेरिकल एसोसिएशन के बैनर तले जारी लिपिक हड़ताल 32वें दिन भी जारी रही। शनिवार को लिपिकों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के नेताओं ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए हर तरीके अपनाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी रही।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान आनंद ने कहा कि हम पिछले 32 दिन से प्रदेश के सभी जिलों में शांतिप्रिय ढंग से धरने पर बैठे हैं। प्राकृतिक आपदा और अन्य जनहित के कार्यों में भी पूर्ण सहयोग कर रहे हैं लेकिन सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा लेकर धरने को लंबा खींचना चाहती हैं। सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। सरकार किसी नतीजे पर न पहुंचकर मीडिया के सामने झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर रही है, लेकिन हम सरकार को बता देना चाहते है कि हम आगामी दिनों में विरोध का हर तरीका अपनाने के बाद जनता के सामने भी गांव गांव जाकर सरकार के झूठ की पोल खोलेंगे। जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम पिछले तीन साल से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए हर तरीका अपना चुके हैं, लेकिन सरकार गूंगी और बहरी बनी हुई है। धरने के साथ लिपिकों द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल भी की जा रही है, जिसमें आज लोक निर्माण विभाग, भवन एवं सड़के से उप अधीक्षक यशपाल सिंह, आबकारी विभाग से रेखा, शिक्षा विभाग से श्रीभगवान व पवन, पब्लिक हेल्थ से राजेंद्र सिंह भूख हड़ताल पर रहे ।धरना स्थल पर अधीक्षक सुरेश सुहाग, मनोज ढाका, मोहित गुलिया, अनिल कुमार, सोनू, बाबूलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed