फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Clerical class postponed siege of Chief Minister's residence

Jhajjar-Bahadurgarh News: लिपिकीय वर्ग ने स्थगित किया मुख्यमंत्री आवास घेराव

Mon, 29 Jul 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 29 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Clerical class postponed siege of Chief Minister's residence
झज्जर। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर लिपिकीय कर्मचारियों द्वारा 28 जुलाई को पंचकूला कूच कर मुख्यमंत्री के आवास घेराव करने के राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन को 5 अगस्त तक एसोसिएशन ने स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

राज्य प्रधान बलजीत जुन ने बताया कि 27 जुलाई को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने एसोसिएशन को आपातकालीन बैठक के लिए बुलाया गया था, जिसमें बैठक में क्लेरिकल एसोसिएशन की तरफ पूर्व प्रधान एवं संरक्षक विक्रांत तंवर, राज्य प्रधान बलजीत जुन, राज्य महासचिव सतीश कुमार ढाका, राज्य उप महासचिव विकास छौकर, राज्य कोषाध्यक्ष उपेंद्र नैन शामिल हुए। वार्ता में मुख्य प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा राजेश खुल्लर ने बताया कि सोमवार को अलग-अलग 16 यूनियनों की मांगों पर सरकार चर्चा की करेगी, जिसमें लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के 35400 के वेतनमान की मांग भी शामिल है। खुल्लर ने क्लेरिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को प्रपोजल दिया गया कि आप कार्यालय के साथ आपकी एसोसिएशन के 2 सदस्यों को अटैच कर दो। वह आपकी मांगो के संबंध में काम करेंगे और वित्त अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सरकार की तरफ से फाइनल प्रपोजल भी जल्द दे दिया जाएगा। क्लेरिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को राजेश खुल्लर के साथ हुई इस आपातकालीन बैठक में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की मांगो को पूरा करने के लिए 5 अगस्त तक इंतजार करने के मिले आश्वासन के बाद राज्य कमेटी और सभी जिलों के प्रधानों से गूगल मिट पर आपातकालीन मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सभी जिला प्रधानों के साथ ऑनलाइन बैठक करने के बाद एसोसिएशन ने यह फैसला लिया कि उपरोक्त सरकार से मिले आश्वासन, प्रशासनिक और राजनीतिक परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए हमें 28 जुलाई को पंचकूला में होने वाले राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन और सीएम आवास घेराव प्रदर्शन को स्थगित किया जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed