{"_id":"64fcccb9a3961f5b630c5664","slug":"cleanliness-of-city-disrupted-due-to-workers-strike-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-3381-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जांच करा लो, दोषी मिला तो अपनी जमीन दे दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जांच करा लो, दोषी मिला तो अपनी जमीन दे दूंगा
Sun, 10 Sep 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम शर्मा पार्क के लिए वक्फ बोर्ड से ली गई जमीन को लेकर चल रही रस्साकसी पर चेयरपर्सन ने दी सफाई
-लोकनिर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पंडित श्रीराम शर्मा संघर्ष समिति की बैठक
-पार्षद और समिति सदस्यों ने कहा पूरी 4425 गज जमीन लेने के लिए हर कोशिश करेंगे
फोटो:07-08
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। श्रीराम शर्मा पार्क का मुद्दा गर्माता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पंडित श्रीराम शर्मा संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें समाज और संगठनों के लोगों ने विचार विमर्श किया। लोगों का मानना है कि नगर परिषद ने पार्क के लिए केवल 1178 गज जमीन ही क्यों ली। परिषद को पूरी 4425 गज जमीन वक्फ बोर्ड से लेनी चाहिए थी। इसे लेकर नगर परिषद के प्रति लोगों में नाराजगी दिखी। उधर नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यदि पंडित श्रीराम शर्मा पार्क की जमीन को लेकर इस मसले में उनका कोई दोष नहीं है। जांच करा लें, यदि वह दोषी मिले तो अपनी जमीन पार्क के नाम कर देंगे।
बैठक में नप के पूर्व चेयरमैन व गौशाला के प्रधान प्रमोद बंसल ने कहा की 1178 जमीन गज जमीन नगर परिषद ने वक्फ बोर्ड पर लीज पर ली । जिसका उपयोग हमें पार्क बनाने के लिए करना चाहिए और पूरी जमीन लेने के लिए आगामी कागजी कार्रवाई अमल में लानी होगी। बंसल ने स्पष्ट किया कि पंडित श्रीराम शर्मा की पूरी जमीन को लेने के लिए चाहे समिति के पदाधिकारियों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, डॉ. अंरविद शर्मा व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कहीं भी जाना पड़े वह पीछे नहीं हटेंगे। शहर की जनता की मांग है कि इसके लिए पूरी जमीन ही मिलनी चाहिए और जनता की मांग हर हाल में पूरा कराने का हर संभव प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि 1178 गज जमीन लीज पर ली गई है और जिसे हर महीने नगर परिषद को 5 हजार रुपये किराया देना होगा। पंडित श्रीराम शर्मा समिति ने सहमति जताई कि पहले इस पर काम करवाया जाए।
कुछ पार्षदों ने मुद्दा उठाया कि पंडित श्रीराम शर्मा पार्क 1178 जमीन गज जमीन ही क्यों, पार्क की 4425 गज पूरी पार्क के नाम होनी चाहिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि महावीर गुर्जर, दिनेश छिकारा, हन्नी शर्मा, बिट्टू छाबडा, नरेश आलू, जयसिंह, मुकेश कुमार, जयपाल सिंह पार्षदों ने बताया की कई वर्षों से स्वतंत्रता सेनानी पं श्रीराम शर्मा के पार्क में ओपन थिएटर व बच्चों का पार्क बना था। अब इस स्वरूप में पूरी जमीन वक्फ बोर्ड से लेकर से नगर परिषद को पूरी जमीन लेनी होगी। उन्होंने बताया की पंडित श्रीराम शर्मा पार्क को लेकर लोगों की भावनाएं व श्रद्धा स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा के साथ जुड़ी हैं। उनकी यादगार के लिए बनाया गया यह पार्क शहर वासियों के लिए बहुत अहमियत रखता है। इस दौरान केशव सिघंल, पवन आदि काफी संख्या में पार्षद, ब्राह्मण समाज और सामाजिक संगठन और संघंर्ष समिति के कार्यकर्ता शामिल थे।