{"_id":"66a82e2939b5b2854304ec57","slug":"cleaning-workers-demonstrated-with-brooms-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108910-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों ने किया झाड़ू प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों ने किया झाड़ू प्रदर्शन
Tue, 30 Jul 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लंबित मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने शहर में झाड़ू प्रदर्शन कर रोष जताया। यह प्रदर्शन नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर किया गया।
प्रदर्शन इंद्रा पार्क से शुरू होकर रेलवे रोड, लाल चौक व दिल्ली-रोहतक रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला को निकाय मंत्री के नामित एक ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारियों को संबोधित करते ईकाई प्रधान राजपाल ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं, मगर अभी तक उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। संघ द्वारा 23 अक्तूबर 2023 को दिए गए 24 सूत्रीय मांगों का बातचीत से जल्द से जल्द समाधान किया जाए। पुरानी पेंशन स्कीम को बाहल किया जाए और नई पेंशन स्कीम को रद्द किया जाए। फायर विभाग को वापस निकाय विभाग में शामिल किया जाए। प्रदर्शन में जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़, इकाई सचिव कुलदीप, अमित, लीलाराम, राजेश, सरोज, उषा, पिंकी, सुनीता बामडोली, अजय, सोनू, संदीप, सुनीता, सुशीला, मुनिया दरोगा, वेदपाल दरोगा, सतबीर दरोगा, नंदराम दरोगा, राजकुमार दरोगा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।