फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cleaning of city sewers with machines from Delhi and Punjab.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली पंजाब की मशीनों से शहर के सीवरों की सफाई

Mon, 04 Dec 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of city sewers with machines from Delhi and Punjab.
झज्जर। शहर की बदहाल सीवरा व्यवस्था को सुधारने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। इसके लिए दिल्ली और पंजाब से सुपर सकर मशीन फिर से मंगाई जाएंगी। इस काम पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शहर की सीवरों की व्यवस्था काफी समय से ठप चल रही थी। सफाई व्यवस्था व नई लाइन डालने का काम किया गया था। लगभग 1500 मीटर तक नई लाइन डाली गई थी। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक चौराहा के सीवरेज की सफाई व्यवस्था भी जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई हैं। अत्याधुनिक सुपर सकर चार मशीनों से सीवरेज का काम किया गया। इससे शहर वासियों को सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या से निजात मिलेगी। शहर के बीकानेर रोड से लेकर तहसील रोड, गुरुद्वारा रोड से शुरसेन चौक, बीकानेर चौक से लेकर भट्टी गेट के अलावा कई लाइनों की सफाई जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर दी गई है और जिन लाइनों की सफाई नहीं हुई है, उनकी भी सफाई जल्द कर दी जाएगी। नप का दावा है कि इन पाइपों की मियाद करीब 50 साल से ज्यादा तक बनी रहेगी। शहर में जो नई लाइन बिछाई गई है, उनमें बिना ज्वाइंट वाला पाइप डाला गया है। यह पाइप बहुत ही मजबूत है और सीधा कनेक्शन किया जा रहा है। इसके बाद 600 एमएम के पाइप में सीवरेज में कहीं भी लीकेज होने की कोई भी संभावना नहीं रहेगी।
विज्ञापन


यहां बिछाई गई है लाइन

सीवरेज की नई पाइपलाइन सुरसेन चौक से गुरुद्वारा चौक से सिलानी गेट, खुडी मोड़ से माता गेट तक, सीताराम गेट से गाजी कमाल से होती हुई गैस गोदाम तक अंडरग्राउंड मशीन से बिछाई गई है। यह हाईनेस हाई डेस्टिनी पॉलिथीन पाइप है, जो जॉइंट रहित है। इससे शहर वासियों को सीवरेज व्यवस्था और ओवरफ्लो होने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए काम जारी हैं। सीवरेज की सफाई व मरम्मत करवाई जा रही हैं।
उमा प्रसाद, कनिष्ठ अंभियता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed