फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Civil felicitation of first woman chairperson Neelam

प्रथम महिला चेयरपर्सन नीलम का हुआ नागरिक अभिनंदन

Mon, 21 Mar 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Civil felicitation of first woman chairperson Neelam
झज्जर। दी झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की चेयरपर्सन एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एशोसिएशन की प्रधान नीलम अहलावत के सम्मान में माछरौली में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ईश्वर सिंह एवं ग्राम माछरौली के सहकार बंधुओं की ओर से किया गया। अध्यक्षता वाइस चेयरमैन राजबीर सिंह तलाव ने की। आयोजकों ने चेयरपर्सन नीलम का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह नें खुशी जताई कि जिला झज्जर में नीलम अहलावत प्रथम महिला बैंक की चेयरपर्सन बनीं हैं। चेयरपर्सन बनने के बाद पहली बार गांव माछरौली में सहकारी बंधुओं के मध्य उपस्थिति दर्ज कराई हैं। नीलम अहलावत ने कहा कि सहकारिता को बढ़ावा देना ही उनका लक्ष्य है। सहकारी बैंकों की स्कीमों ने आज के किसानों को फोन से जोड़कर डिजिटल बना दिया है। आज केंद्रीय बैंक की शाखाएं जिले के कई गांवों में पहुंच चुकी हैं। बैंक के द्वारा एटीएम वैन भी चलाई जा रही है। जिसमें एटीएम आपके द्वार के तहत एटीएम वैन प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रही है। जिससे कि लोगों को पैसों के लिए शहर न जाना पड़े। बैंक की ओर से किसान क्रेडिट, डेबिट कार्ड उपलब्ध करा रही हैं। सहकारी बैंक की सभी शाखाओं में पॉस स्वैप मशीन, माइक्रो एटीएम, जीरो प्रतिशत पर लोन पैक्स के किसानों के लिए उपलब्ध करा रही हैं। सहकारी बैंक के द्वारा जरूरतमंदों के लिए सभी प्रकार के लोन उपलब्ध कराए जा रहे हैैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व किसान, मजदूर हितैषी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की जनहित व जन-कल्याणकारी नीतियों को सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए बैंक का स्टॉफ व निदेशक मंडल 24 घंटे सेवारत रहता है। वर्तमान में दी झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की जिले में 24 शाखाएं, 3 विस्तार पटल और 23 प्राथमिक सहकारी समितियां हैं, जो किसान, मजदूर, व्यापारी एवं कर्मचारी सभी वर्गों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। राजबीर सिंह तलाव वाइस चैयरमैन ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन करते हुए आयोजकों का आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अजीत सिंह अहलावत, ओप्रकाश, राजबीर पंवार, प्रधान मंजू बेरी, डॉ. ज्योति पंचकर्मा, उमेद आर्य खुड्डन, दिलबाग माछरौली, रोहताश माछरौली, पूर्व सरपंच जय भगवान अहरी, रोहताश खुड्डन, संजीव कुमार अहरी, राजेंद्र सरौला, जगबीर अहरी, पिंकू सिलानी, भोलू पहलवान माछरौली, जिला संयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ट प्रकाश धनखड़, ब्लॉक समिति सदस्य सुरेंद्र छपार, हरिकिशन ठेकेदार काहड़ी, बख्तावर काहड़ी, राजेश चांदपुर एवं रवि चांदपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed