फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

जलभराव से परेशान माजरा के किसान अब नहीं करेंगे धान की बुआई

Thu, 09 Jan 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
civic
धान की फसल बोने से होने वाले जलभराव और बाद में पराली जलाने की समस्या को रोकने के लिए झज्जर के माजरा दूबलधन गांव ने अच्छी पहल की है। पिछले करीब तीन दशकों से धान बोकर अपना गुजर-बसर कर रहे इस गांव के किसानों ने इस बार धान की बजाय मक्का, बाजरा, अरहर जैसी फसलें बोने का सामूहिक निर्णय लिया है। इस फैसले का मुख्य कारण गांव के करीब एक हजार एकड़ में गेहूूं की फसल की बिजाई न हो पाना भी रहा है। अब गांव के हित के मद्देनजर किसानों ने गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश की अध्यक्षता में एक पंचायत का कर यह अहम फैसला लिया है। पंचायत में हुए फैसले के अनुसार गांव माजरा दूबलधन में धान की फसल पैदा करने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। यही नहीं पंचायत के इस फैसले को अमली जामा पहनाने के लिए किसानों ने न केवल एकजुटता से इस पर अटल रहने बल्कि अन्य लोगों को इस बारे जागरूक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो बीते कई वर्षों में धान की फसल से गांव में जलभराव की स्थिति आ गई वहीं जल निकासी का प्रबंध नही हैं। इसके चलते इन किसानों की करीब एक हजार एकड़ धान की फसल खराब हो गई वही काफी एरिया में गेहूं की बिजाई तक नहीं हो सकी। वहीं धान को कई बार पानी देना पड़ता है जबकि अन्य फसलों में पानी की मात्रा भी कम प्रयोग होती है। बात मुनाफे की करें तो धान में किसानों को करीब बीस हजार रुपये प्रति एकड़ तक ही लाभ मिल सकता था लेकिन अन्य फसलों में बचत भी इससे दोगुनी होती है। अब इसी समस्या से निजात पाने के लिए गांव के किसानों से एकस्वर में धान की फसल की बुुआई न कर कम लागत व अधिक मुनाफे की फसलें बोने का निर्णय लिया है। गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, मा. जयभगवान, कैप्टन रामप्रसाद , राजेश, रामसिंह, राजबीर आदि ने इस फैसले में ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शित एकजुटता की सरहाना भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed