फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

नपा प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग, 13 पार्षदों ने सौंपे शपथ पत्र

Fri, 20 Dec 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
civic
नगरपालिका में दो माह से चली आ रही उठापटक के बाद आखिरकार वीरवार को असंतुष्ट पार्षदों ने डीसी से मिलकर पालिका प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग कर डाली है। नगरपालिका के वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग सहित 13 पार्षदों की ओर से शपथ पत्र डीसी को सौंपे गए हैं, जिसमें से एक महिला पार्षद ममता यादव की तबीयत खराब बताई गई है। वहीं दावा किया गया है कि अगर फ्लोर टेस्ट के दौरान आवश्यकता हुई तो वे मौजूद रहेंगी। वहीं डीसी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पार्षदों को आश्वासन दिया है कि म्यूनिसिपल एक्ट के तहत अब आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका में हुए घोटाले से अलग हुई प्रधान व उपप्रधान की राह
नगरपालिका वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग की ओर से लाइट टेंडर में घोटाले की बात कहते हुए आवाज उठाई गई थी। इस पर ये टेंडर रद्द हो गए थे। इसके बाद वाइस चेयरमैन ने दमकल भवन कार्यालय निर्माण में खराब सामग्री का हवाला देकर कार्य रुकवा दिया था। इस दौरान उनके साथ करीब आठ पार्षद भी मौजूद थे। इसके बाद मोबाइल टॉयलेट व डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में भी घोटाले की बात कही गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पालिका प्रधान व वाइस चेयरमैन के साथ रहने वाले पांच पार्षद दो गुटों में बंट गए। इनमें से चार पार्षद उपप्रधान के साथ तो एक पार्षद प्रधान के साथ चला गया। वहीं एक पार्षद ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन

इन पार्षदों ने सौंपे शपथ पत्र
वार्ड एक से महाबीर गुर्जर, वार्ड तीन से मीना सैनी, वार्ड चार से निशा सैनी, वार्ड पांच से ईशवंती देवी, वार्ड छह से प्रवीन गर्ग, वार्ड सात से सविता देवी, वार्ड नौ से ममता जिंदल, वार्ड 10 से निर्मला देवी, वार्ड 12 से सुरेश कुमार, वार्ड 13 से सरजीत गुर्जर, वार्ड 17 से सविता नागर, वार्ड 18 से ममता यादव, वार्ड 19 से मोनिका गुलिया का शपथ पत्र डीसी संजय जून को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव के नियम
किसी भी नगरपालिका में प्रधान को हटाने के लिए एक तिहाई सदस्य अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। वहीं फ्लोर टेस्ट में दो तिहाई सदस्यों का मौजूद होना आवश्यक है। असंतुष्ट खेमे के 13 पार्षदों द्वारा शपथ पत्र दिए गए हैं तथा फ्लोर टेस्ट के दौरान दो तिहाई बहुमत होने का दावा किया गया है।
काफी समय से नगरपालिका में सरकारी पैसे व पद का गलत दुरुपयोग हो रहा था। इसे रोकने के लिए प्रयास किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पार्षदों ने प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए समर्थन मांगा था। अविश्वास प्रस्ताव के लिए अपना समर्थन दिया है और हमारे पास वर्तमान में बहुमत है।

प्रवीन गर्ग, उपप्रधान, नपा झज्जर।
केवल 12 पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। मेरे पास अभी भी बहुमत है, अगर फ्लोर टेस्ट हुआ तो अपना बहुमत साबित कर देंगे। नगरपालिका में भ्रष्टाचार जैसा कोई मामला नहीं है।
उमेश नंदवानी, प्रधान प्रतिनिधि, नपा झज्जर।
पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपने शपथ पत्र सौंपे हैं। शहरी स्थानीय निकाय के नियमानुसार मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
संजय जून, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed