{"_id":"5e331d298ebc3e7d6b5c596d","slug":"civic-bahadurgarh-news-rtk539829661","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांखौल की बड़ी चौपाल वाली गली में भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांखौल की बड़ी चौपाल वाली गली में भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
civic
- फोटो : Bahadurgarh
उपमंडल के गांव सांखौल में बनी बड़ी चौपाल के साथ लगती गली में नाली का पानी भरने से ग्रामवासियों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौपाल के साथ लगती गली में नाली का पानी भरने से स्कूल जाने वाले बच्चों और आम राहगीर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की महिलाओं का आरोप है कि जब भी वही इस समस्या के लिए सरपंच से मिलती हैं तो वह केवल आश्वासन ही देते हैं समस्या का समाधान नहीं करवाते हैं। जिसको लेकर गांव के लोगों में रोष है।
बहादुरगढ़ के सांखोल में गांव में पिछले काफी दिनों से बड़ी चौपाल के पास लगती गली में नाली का पानी सड़क पर भर जाता है। पानी भरने की वजह से यहां कीचड़ भी जमा हो रहा है, अक्सर यहां पर कई लोग अपने वाहनों से गिरकर घायल भी हो चुके हैं। गांव के लोगों का कहना है कि गांव से स्कूल पढ़ने जाने वाले भी बच्चे भी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं जिसकी वजह से अक्सर बच्चों के कपड़े व जूते भी खराब हो जाते हैं।
गांव की नालियों में भरा है कचरा
गांव के रहने वाले भगवान सिंह राठी ने बताया कि गांव में जो भी नालियां बनी है उनकी गहरानी लगभग एक से दो फिट तक है, लेकिन नालियों की सफाई न होने की वजह से नालियां भर गईं है। जिसकी वजह से नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव की बड़ी चौपाल के साथ लगती गली में सड़क तो नीचे है और नाली ऊपर हैं। जिसकी वजह से नाली का पानी सड़क पर आ जाता है और भरा है। नाली का पानी भरने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव की समस्या को लेकर कई गांव के सरपंच से लोगों ने गुहार लगाई है लेकिन सरपंच केवल आश्वासन तक ही सीमित हैं। गांव की समस्या का समाधान नहीं करवाते हैं।
विज्ञापन
गांव में तीन ही हैं सफाईकर्मी : सरपंच
इतने बड़े गांव में पहले चार सफाई कर्मचारी थे। जिनमें से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो चुकी है अब गांव में केवल तीन ही सफाई कर्मचारी बचे हैं। जो पूरे गांव की साफ-सफाई करते हैं। सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाने के लिए तत्कालीन कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, डीसी को भी लिखा गया है। कर्मचारियों को बढ़ाने के लिए लगातार बीडीओ से संपर्क किया जाता है, लेकिन अभी तक कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं मिला है। जिसकी वजह से गांव की साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू नहीं चल रही है। बड़ी चौपाल के साथ लगती सड़क गांव की चौपाल के सामने वाली सड़क से नीचे हो गई है। जिसकी वजह से वहां पर नाली का भर जाता है। गांव के लोग समस्या के संबंध में मिले थे, उन्हें बता दिया गया है कि अभी पंचायत में पैसा नहीं है पैसा आते ही सबसे उनकी समस्या का समाधान करवाएंगे। सरपंच ने कहा कि गांव के किसी भी व्यक्ति घर में गंदा नहीं जाने दिया जाएगा साथ ही अगर कोई दिक्कत आती है तो उसे तुरंत ही दूर करवाने के प्रयास किए जाएंगे। गांव के भगवान सिंह राठी, राम कुमार राठी, प्यारी, जसपाल राठी, कमला, छोटे, राजवंती, सुनीता, संते, सविता, आजाद, शांति, महेंद्र राठी, सोनू, आदि वीरवार को गांव से सरपंच से मिलकर अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं।
गांव के लोगों को भी करेंगे जागरूक
सरपंच हुकुम सिंह ने बताया कि गांव में पानी निकासी के नालियां बनी हुई हैं। गांव के लोग नालियों में गोबर डाल देते है जिसकी वजह से वह नालियां अक्सर भरी रहती हैं और नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है, जिसके वहां से निकलने वाले राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होने की संभावना बनी रहती है। वह गांव के सभी लोगों से अपील करते हैं कि पानी निकासी के लिए बनाई गई गलियों में गोबर न डाले। उन्होंने कहा कि वह सभी को घर-घर जाकर जागरूक भी करेंगे कि नालियों में गोबर न बहाएं।
जल्द करवाएंगे समाधान : सरपंच
सड़क पर पानी भरने की समस्या के बावत गांव के लोग मिले थे, बड़ी चौपाल के साथ लगती सड़क पर पानी भर जाता है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी पंचायत के पास पैसा नहीं है पैसा आते ही सबसे पहले उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा। उम्मीद है फरवरी में पैसा आ जाएगा।
- हुकुम सिंह, सरपंच सांखोल