फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City will soon get new government, civic elections

शहर को जल्द मिलेगी नई सरकार

Thu, 24 Feb 2022 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
City will soon get new government, civic elections
झज्जर। लंबे इंतजार के बाद निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 24 अप्रैल को होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर नगर परिषद की तरफ से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैैं। इससे शहरियों को नई सरकार मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं करीब 6 माह से चुनाव को लेकर भावी उम्मीदवार भी निष्क्रिय हो गए थे, लेकिन चुनाव की तिथि आते ही सक्रिय हो गए।
विज्ञापन

भावी प्रत्याशियों ने चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वे अपने समर्थकों से एक बार फिर से संपर्क साधने लगे हैं। पिछले एक साल से नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से नगर परिषद की कमान संभाली हुई है। करीब दो साल पहले झज्जर नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा दिया गया था। इसके बाद नगर पालिका के कार्यकाल की समाप्ति के बाद पहली बार नगर परिषद को पार्षद व चेयरमैन मिलेंगे। इस बार चेयरमैन का चुनाव पार्षद नहीं, मतदाता करेंगे। उपाध्यक्ष का चुनाव नगर परिषद में जीतने वाले पार्षद करेंगे। इससे पहले चुनाव में जीतने वाले पार्षद चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव करते थे, लेकिन सरकार ने इस बार चेयरमैन का चुनाव सीधा मतदाता से कराने का प्रावधान किया है। 15 जनवरी 2022 को विधानसभा के लिए तैयार की गई वोटर लिस्ट का विभाजन वार्डों के हिसाब से कर दिया गया है। इसके लिए दावे व आपत्तियां दर्ज कराने का बुधवार को अंतिम दिन था। इन दावे व आपत्तियों की सुनवाई के बाद वोटर लिस्ट फाइनल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
- शहर में 19 वार्ड
जब नगर परिषद के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। उस समय शहर में 19 वार्ड के बजाय 21 वार्ड बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन नगर परिषद का दर्जा देने के समय सरकार की तरफ से 19 वार्ड ही शहर में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर परिषद के चुनाव के लिए तैयारियां चल रही हैं। वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए दावे व आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। इनकी सुनवाई के बाद वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। - अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed