फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City dwellers are facing the brunt of wrong survey of property

प्रॉपर्टी के गलत सर्वे का खामियाजा भुगत रहे शहरवासी

Sat, 12 Feb 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
City dwellers are facing the brunt of wrong survey of property
झज्जर। वर्ष 2019-20 में एजेंसी ने शहर में करीब 35000 प्रॉपर्टी का सर्वे किया था। सर्वे के दौरान शहरवासियों के नाम, क्षेत्र व अन्य कई विसंगतियां देखने में आ रही हैं। जिसका खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर की अनेक क्षेत्रों में प्रॉपर्टी का सर्वे एजेंसी ने किया था। जिसमें काफी हद तक नाम, नंबर, क्षेत्र गलत दर्शाया रहा है। जिसको लेकर शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के कर्मचारी भी दावे आपत्तियां दुरुस्त करने के कार्य में लगे हुए हैं। एजेंसी की ओर से किए गए सर्वे में नगर परिषद में करीब 18000 के आसपास खाली प्लाटों का डाटा आया है। जिनका कोई रिकॉर्ड ही नहीं दर्शाया गया है। वहीं नगर परिषद के कर्मचारियों ने बताया कि पीएमएस हरियाणा पोर्टल पर आपत्ति दावे शहरवासी एक महीने तक दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के कर्मचारी ने बताया कि शहरवासी जिस क्षेत्र में रह रहे हैं उस प्लॉट नंबर, रजिस्ट्री नंबर, आधार कार्ड, फैमिली आईडी जैसे दस्तावेजों को ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं ही जमा करवा सकते हैं व नगर परिषद कार्यालय में भी आ सकते हैं। वहीं शहरवासी अपने प्रॉपर्टी को लेकर अपने दावे आपत्तियां जमा करवाने के लिए नगर परिषद के ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि अब तक करीब 200 का दावे आपत्ति आ चुके हैं और आगामी दिनों में काफी संख्या में आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर वासी प्रॉपर्टी को लेकर ही जागरूक नहीं दिखाई दे रहे जबकि नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने गलत को सही करवाने के लिए कार्यालय में आकर पीएमएसहरियाणापोर्टल पर, सीएससी सेंटर पर या फिर अपने फोन में ऑनलाइन गलती को ठीक कर सकते हैं। अब तक 35000 प्रॉपर्टी में से केवल 200 लोगों ने अपने आपत्ति दर्ज करवाई है।
वर्जन
अगर कोई भी इस प्रकार की समस्या है तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा।
- प्रदीप कौशिक, डीएमसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed