फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   City council meeting in a ruckus, allegations of occupation of husband of president

हंगामेदार हुई नगर परिषद की बैठक, अध्यक्ष के पति पर लगे कब्जे के आरोप

Sat, 06 Feb 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
City council meeting in a ruckus, allegations of occupation of husband of president
गेट पर लिखे नाम को लेकर अपनी बात रखते लोग। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। नगर परिषद का दर्जा मिलने के बाद नप के सदन की पहली बैठक हंगामेदार रही। पार्षदों के अलावा नगर परिषद की अध्यक्ष के पति और पार्षदों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। उन पर वार्ड एक के पार्षद महाबीर गुर्जर और वार्ड 13 के पार्षद सुरजीत गुर्जर ने डाकखाना मैदान के पास नगर परिषद की जमीन पर अवैध कब्जा क र कार्यालय का निर्माण करने का आरोप लगाया। जिस पर सदन की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। उसके बाद सदन में रखे गए प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास कर दिए गए। लेकिन भट्टी गेट का मांग बदलने से रोषित वार्ड 13 और 14 के लोग बैठक में पहुंच गए। उन्होंने यह मुद्दा उठाया तो समाज से जुड़े पार्षदों व अन्य लोगों ने इस गलती के लिए माफी भी मांगी। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इस बात पर भी जमकर हंगामा हुआ और उसके बाद यह मामला सामाजिक पंचायत पर छोड़ दिया गया। करीब दो घंटे तक चली बैठक पूरी तरह से हंगामेदार रही।
विज्ञापन

- दुकानों के किराये व अदालत में केस को लेकर पहुंचे व्यापारी
नगर परिषद की 92 दुकानों के किरायेदारों के खिलाफ की गई शिकायत को लेकर भी चर्चा हुई। यहां 77 नंबर दुकान पर नप अध्यक्ष कविता नंदवानी के पति उमेश नंदवानी पर भी कब्जा करने के आरोप लगे। वहीं दुकानों के किराये को लेकर व अदालत में चल रहे केस वापस लेने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा की अध्यक्षता में व्यापारी भी बैठक में पहुंचे। सदन में केस वापस लेने व दुकानदारों पर किए गए जुर्माने आदि का भुगतान करने के साथ किराया पहले की तरह ही अदा करने पर सहमति बनी। केवल 77 नंबर को छोड़कर बाकी सभी दुकानों के मामले का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

पद का दुरुपयोग करने के लगाए आरोप
वार्ड एक के पार्षद महाबीर गुर्जर और वार्ड 13 के पार्षद सुरजीत गुर्जर ने आरोप लगाते हुए कहा कि 77 नंबर दुकान कृष्ण नाम के व्यक्ति से अलॉट थी। लेकिन इस पर दुकान हटाने के बाद यह भूमि खाली थी। जिस पर नप अध्यक्ष के पति उमेश नंदवानी पर उनकी पत्नी के पद का गलत प्रयोग करते हुए कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वार्ड को विकास कार्यों के लिए मिलेंगे 5-5 लाख रुपये
नगर परिषद के सदन की बैठक में हर वार्ड को एक-एक लाख रुपये के विकास कार्य करवाने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन सभी पार्षदों ने इस बढ़ाने की मांग की। उसके बाद हर वार्ड में पांच-पांच लाख रुपये से विकास कार्य करवाने पर सहमति बनी।
इन एजेंडों को मिली अनुमति
- नगर परिषद झज्जर की दुकानों के 92 किरायेदारों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में चर्चा हुई। एक 77 नंबर दुकान को छोड़ कर सभी के केस वापस लेने पर सहमति बनी।
- नगर परिषद के नवनिर्मित भवनों में ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप पावर प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव पास किया।
- नगर परिषद झज्जर की ऑनलाइन सर्विस को सुचारू रूप से चलाने के लिए दो लैपटॉप खरीदने के बारे में प्रस्ताव पास।
- नगर परिषद की लेखा शाखा के लिए दो अलमारी खरीदने के लिए सदन की स्वीकृति मिली।
- नगर परिषद की हाउस टैक्स शाखा के बिल प्रिंटिंग करने के लिए सदन से अनुमति, ताकि 30 मार्च के बाद के बिल लोगों को दिए जाएं। 8000 लोगों ने टैक्स भर दिया है, 12000 को नोटिस जारी किया जाएगा।
- नगर परिषद झज्जर में लेखा ब्रांच में दोहरी प्रविष्टि लागू करने के बारे में सदन की स्वीकृति मिली।
- परिषद द्वारा खरीदे गए दो कंप्यूटर दो प्रिंटर दो यूपीएस के बिल भुगतान की स्वीकृति मिली।
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए पौधरोपण करने के बारे में स्वीकृति प्रदान की गई।
- नगर परिषद झज्जर की तकनीकी शाखा के लिए बोलेरो गाड़ी को अनुबंध के आधार पर लेने के लिए भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया।
- झज्जर शहर के एमसी पार्क का नाम ब्रह्मचारी सुभाष आर्य पार्क रखे जाने के बारे में सदन स्वीकृति दी।
- छिकारा चौक से धौड़ चौक तक के मार्ग को भगवान विश्वकर्मा के नाम से नाम संस्करण को अनुमति दी गई।
- इससे नहीं मिली स्वीकृति
आंबेडकर चौक स्थित टाउन पार्क का नाम भगवान परशुराम पार्क के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन इसे सदन से स्वीकृति नहीं मिल पाई। पार्क का नाम टाउन पार्क रहने पर ही सहमति बनी।

नप के सदन की बैठक नगर परिषद की अध्यक्ष कविता नंदवानी की अध्यक्षता में हुई। उसमें अधिकांश प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए हैं। दो मामलों को लेकर सहमति नहीं बनी। अब सभी प्रस्तावों को मंजूरी के लिए उपायुक्त के पास भेजा जाएगा।
- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed