{"_id":"6a21708f98e2d3bc9e0a244c","slug":"citizen-forum-expresses-grief-over-factory-and-delhi-fire-incidents-demands-strengthening-of-security-arrangements-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-124322-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरी और दिल्ली अग्निकांड पर नागरिक मंच ने जताया शोक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरी और दिल्ली अग्निकांड पर नागरिक मंच ने जताया शोक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Fri, 05 Jun 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक मंच बहादुरगढ़ ने सेक्टर-17 स्थित फैक्टरी तथा दिल्ली के मालवीय नगर में हुई भीषण अग्निकांड की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंच ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।
मंच के संयोजक रामकिशन ने मांग की है कि बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक औद्योगिक संस्थान के लिए फायर विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड कार्यालय को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कर उसकी क्षमता बढ़ाई जाए ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके। साथ ही जिन संस्थानों में फायर फाइटिंग से संबंधित नियमों और सुरक्षा प्रावधानों की अनदेखी की जा रही है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
नागरिक मंच ने सेक्टर-17 स्थित प्लॉट नंबर 261 की फैक्टरी में लगी भीषण आग में झुलसने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ चुके 21 वर्षीय श्रमिक जगदीश के परिजनों की मांगों को भी जायज बताते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने की मांग की।