{"_id":"65a16b212e620675cf0ffcdb","slug":"cia-2-caught-202-kg-of-ganja-during-investigation-at-kmp-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4861-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर जांच में सीआईए-2 ने पकड़ा 202 किलो गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर जांच में सीआईए-2 ने पकड़ा 202 किलो गांजा
Fri, 12 Jan 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस की अपराध जांच शाखा द्वितीय को बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ने में सफलता मिली है। टीम ने गाड़ी में छिपाकर ले जाया जा रहा (नशीला पदार्थ) गांजा पकड़ा है। घटना में पुलिस ने कार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 8 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
दरअसल, इंस्पेक्टर विवेक मलिक की अगुवाई वाली सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि सोनीपत के भैंसवाल गांव के दो व्यक्ति गांजे की बिक्री और तस्करी करते हैं। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस के रास्ते से होते हुए वे गांजे को लेकर रोहतक की ओर जाएंगे। इस पर पुलिस ने टीम गठित की और मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए पुलिस ने डाबौदा गांव के निकट केएमपी पर नाका लगाया और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक होंडा अमेज कार आई। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी रुकी और उसकी जांच पड़ताल की गई तो उसमें दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर गाड़ी में गांजे के 11 कट्टे मिले। सभी में लगभग 20 किलोग्राम के आसपास गांजा भरा हुआ था। सभी कट्टों का वजन किया गया तो उसमें कुल 202 किलो 400 ग्राम गांजा मिला। टीम ने गाड़ी और नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में लिया। वहीं दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया। इनकी पहचान प्रवीण और शमशेर के रूप में हुई है। दोनों सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ सदर थाना बहादुरगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी गांजा कहां से लाते हैं, किसको सप्लाई करते हैं, कब से इस धंधे में संलिप्त हैं और कौन-कौन इनके साथ जुड़ा है आदि के बारे में पुलिस ने उनसे पूछताछ की है।