फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chukwas' daughter Manisha became a flying officer

छूछकवास की बेटी मनीषा बनी फ्लाइंग ऑफिसर

Sun, 26 Jun 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chukwas' daughter Manisha became a flying officer
छुछकवास की बेटी फ्लाइंग ऑफिसर मनीषा बनने पर दादा-दादी ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं।संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। छुछकवास गांव निवासी मनीषा यादव का चयन इंडियन एयर फोर्स में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर हुआ है। मनीषा 11 जुलाई को ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएगी। मनीषा के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सेना में जाने के लिए मनीषा को उनके दादा सूबेदार मेजर रामकरण यादव से मिली। एसएसबी की ओर से 5 दिन तक मनोविज्ञान, ग्राउंड टास्क और इंटरव्यू के बाद उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर के लिए चयनित किया गया। नई दिल्ली के सेंट्रल एयर फोर्स स्टेशन में वह मेडिकल के दौरान भी वह फिट मिली। जिसके बाद अब उन्हें हैदराबाद स्थित सेंटर पर ट्रेनिंग के लिए 11 जुलाई से भेजा जा रहा है। मनीषा के पिता रविंद्र यादव राजस्व विभाग में अकाउंट ऑफिसर के पद पर पंचकूला में तैनात हैं। मनीषा ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां से बीटेक व एमटेक किया है। यूजी और पीजी
विज्ञापन

दोनों ही कोर्स में मनीषा ने विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल हासिल किया है। चयन के बाद शनिवार को मनीषा अपने माता पिता के साथ अपने पैतृक गांव छूछकवास पहुंची। जहां पर उनके दादा सूबेदार मेजर रामकरण यादव ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। सूबेदार मेजर रामकरण यादव ने कहा कि उन्हें इस बात की बड़ी खुशी है कि उनके परिवार से अब कोई बेटी सेना में जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed