फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chirayu Yojana ... portal will open today, private schools will have to give information

Jhajjar-Bahadurgarh News: चिरायु योजना ... आज खुलेगा पोर्टल, निजी स्कूलों को देनी होगी जानकारी

Mon, 08 May 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chirayu Yojana ... portal will open today, private schools will have to give information
झज्जर। चिरायु योजना के तहत निजी स्कूलों में सीटों की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी शिक्षा विभाग के पास नहीं है। इसलिए विभाग ने निजि स्कूलों से सीटों का ब्यौरा फिर से मांगा है। इसके लिए आज से पोर्टल शुरू हो जाएगा। स्कूल संचालकों को फार्म-छह के माध्यम से सीटों की संख्या, शुल्क आदि की जानकारी जानकारी पोर्टल पर पांच दिन में देनी होगी।
विज्ञापन

इस फार्म में स्कूल को यह जानकारी देनी होगी की उनके यहां किस कक्षा में कितनी सीटें हैं। उन्होंने कितना शुल्क निर्धारित किया है। फार्म में यदि स्कूल की तरफ से दिया गया शुल्क सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से कम हुआ तो स्कूल को वहीं शुल्क सरकार द्वारा दिया जाएगा। यदि सरकार से निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क होता है तो सरकारी दर के हिसाब से ही सरकार देगी।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत अभी तक झज्जर जिले के मात्र चार स्कूलों को सूची में शामिल किया गया है। इनमें एक स्कूल तो ऐसा शामिल है जिसमें एक भी सीट नहीं है, बाकि तीन स्कूलों में मात्र 51 सीट दर्शाई गई हैं। पिछली बार जब आवेदन मांगे गए थे उस समय फार्म-6 भरते समय कुछ खामी रह गई थी। इस वजह से उनकी सीटें और नाम सूची में नहीं आया है। अभी तक इस योजना में प्रवेश के लिए 15 मई की अंतिम तिथि है। संभावना है कि स्कूलों से रिक्ट सीटों की सूचना मांगने के बाद इसे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट है नहीं तो कैसे मिलेगा दाखिला
वर्तमान में इंटरनेशनल स्कूल कबलाना में एक भी सीट खाली नहीं हैं। सवाल उठता है कि जब इसमें एक भी सीट नहीं है तो बच्चों को यहां प्रवेश कैसे मिलेगा। इसके अलावा ऑक्सफोर्ड स्कूल में छारा में 8 सीटें, इंद्रप्रस्थ स्कूल रूडियावास में 23, ग्रीन वैली स्कूल बहादुरगढ़ में 20 सीटें दर्शाई गई हैं। अब जिले के सभी निजी स्कूलों को चिराग योजना के तहत सीटों की जानकारी देनी होगी। चिराग योजना के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले उन बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला मिल पाएगा।

- वर्जन
निजी स्कूलों को अब दोबारा से फार्म-6 भराना होगा। विभाग की तरफ से पांच दिन का समय निर्धारित किया गया है। दोबारा से जानकारी भरने के बाद पता चल पाएगा कि कितनी सीटें खाली है।
- डॉ सुदर्शन पूनिया, नोडल अधिकारी, एनएएफएल, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed