फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Children will get free ID cards from Bal Vatika

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाल वाटिका से बच्चों को मिलेंगे फ्री आईडी कार्ड

Tue, 22 Oct 2024 06:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Children will get free ID cards from Bal Vatika
झज्जर। जिले के कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को मौलिक शिक्षा विभाग की तरफ से निशुल्क आईडी कार्ड दिए जाएंगे। जिले के 290 राजकीय प्राइमरी स्कूलों में इस समय बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक लगभग 20 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को स्कूल का पहचान पत्र दिए जाएंगे। इसे बनाने का ऑर्डर दिया गया है। आईडी कार्ड पर विद्यार्थी का नाम, कक्षा, रोल नंबर, स्कूल का नाम सहित अन्य जानकारी अंकित होंगे। योजना के प्राथमिक चरण में पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। निजी स्कूलों व कक्षाओं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के गले में पहचान पत्र होना जरूरी होता है और बिना कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाता है। उसी प्रकार अब सरकारी स्कूल में भी होगा। कार्ड मिलने के बाद विद्यार्थियों को स्कूल टाइम में यह पहनना अनिवार्य होगा। प्रतिदिन कार्ड पहनकर स्कूल पहुंचना होगा। वहीं स्कूल में बच्चों को छुट्टी होने तक कार्ड को गले में पहने रखना होगा। आईडीकार्ड में विद्यार्थी एक अच्छे ड्रेस कोड में नजर आएंगे और इससे उनके व्यक्तिगत गुणों में निखार होगा।
विज्ञापन

वर्जन
आईडी कार्ड में विद्यार्थियों की स्कूल से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इससे अभिभावक भी बच्चों के स्कूल रिकॉर्ड से रूबरू हो सकेंगे। इससे बनाने का ऑर्डर दिया गया है। आने के बाद स्कूल इंचार्ज के माध्यम से बच्चों को आईडी कार्ड सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुदर्शन पूनिया, जिला एफएलएन कोर्डिनेटर, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed