फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Children gave the message of cleanliness and social reform through pictures.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बच्चों ने चित्रों से दिया स्वच्छता और समाज सुधार का संदेश

Tue, 30 Sep 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Children gave the message of cleanliness and social reform through pictures.
-फोटो 65 : विद्यार्थियों
बहादुरगढ़। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, संस्कार और सेवा भाव जैसे विषयों पर सुंदर व आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। बच्चों की कला ने न सिर्फ पेंटिंग की खूबसूरती दिखाई, बल्कि समाज को गहरा संदेश भी दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बच्चों की ओर से बनाई गई बनाई गई पेंटिंग का अवलोकन किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों की समझ को भी बढ़ाती हैं। नन्हें कलाकारों ने स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और सेवा भाव जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को अपने चित्रों में जीवंत कर दिया है, जो सराहनीय है।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य मंजू और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य प्रवीण ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना है। उन्होंने कहा कि बच्चे समाज के भविष्य हैं और जब वे ऐसे सकारात्मक संदेशों के साथ आगे बढ़ते हैं तो देश और समाज का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंत में विजेता बच्चों को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने पुरस्कृत किया और प्रतिभागियों की हौसला-अफजाई की। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन विनोद कौशिक, वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पार्षद राजेश तंवर, मनमोहित गुप्ता, सुमित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed