फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   children dead due to auto crashed

आटो पलटने से दुधमुंहे बच्चे की मौत, मां घायल

Sat, 20 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्ययूराो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के मामा चौक पर शुक्रवार की रात सवारियों से भरे एक आटो व ट्रक में टक्कर हो गई। इससे आटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। नीचे दबने से मां की गोद में 9 माह के दुधमुहे बच्चे की अधिक चोटें आने के कारण मौत हो गई, जबकि उसकी मां को हलकी चोटें आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की। यूपी के गांव सलेमपुर बीवी जिला काशीगंज निवासी मनोज बहादुरगढ़ की एक फुटवियर फैक्टरी में कार्य करता है। वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव गया हुआ था। जब अपनी पत्नी बिजनेश व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वह बहादुरगढ़ लौट रहा था तो उसने टीकरी बार्डर से एक आटो किराये पर किया। जब आटो में सवार होकर वे शहर की तरफ बढ़ रहे थे तो मामा चौक के पास आटो एक ट्रक से टकरा गया। इससे आटो का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर ही पलट गया। इसमें 9 माह के बच्चे नितिन की मौत हो गई। मृतक बच्चे के पिता मनोज ने बताया कि उसके पास तीन बच्चे थे, जिनमें से नितिन सबसे छोटा था। पुलिस ने अज्ञात आटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed