{"_id":"613fa4778ebc3e21370750ee","slug":"children-are-unable-to-practice-the-water-filled-in-the-playground-of-the-area-school-jhjhar-news-rtk623883153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरिया स्कूल के खेल मैदान में भरा बारिश का पानी, बच्चे नहीं कर पा रहे अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरिया स्कूल के खेल मैदान में भरा बारिश का पानी, बच्चे नहीं कर पा रहे अभ्यास
विज्ञापन
खेल मैदान में भरा पानी दिखाते बच्चे। संवाद
- फोटो : Jhjhar
बेरी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते गांव शेरिया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे बच्चे खेल का अभ्यास भी नहीं कर पा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर एक दो बार बारिश और आ गई तो पानी कमरों तक पहुंच जाएगा। विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द स्कूल से पानी की निकासी करवाई जाए। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीण सुखदेव, राजेश, मोनू, प्रदीप अहलावत, अमित, पूर्व सरपंच सतबीर आदि का कहना है कि पिछले माह हुई बारिश से गांव में बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में कई फुट बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे जीव-जंतु निकलने का भय बना रहता है। स्कूल में जहां बच्चों की कक्षा लगती है उसके पीछे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं।
वर्जन
पिछले माह हुई बारिश से स्कूल के खेल मैदान में पानी जमा हो गया था। स्कूल में पानी जमा होने के बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
- रमेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरिया।
वर्जन
गांव शेरिया स्कूल के खेल मैदान में बारिश का पानी भरने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही अधिकारियों से बात करके खेल मैदान से बारिश का पानी निकलवा दिया जाएगा।
- विनोद लांबा, बीईओ बेरी