फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Child prisoner escaped from Hisar, arrested in police encounter, injured in leg shot

बाल सुधार गृह हिसार से भागा बंदी पुलिस मुठभेड़ में काबू, पैर में गोली लगने से घायल

Sat, 31 Oct 2020 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Child prisoner escaped from Hisar, arrested in police encounter, injured in leg shot
झज्जर। बेरी के पास भागलपुरी गांव में हुई हत्या के मामले में हिसार बाल सुधार गृह में सजा काट रहे और सुधार गृह से भागे 17 बाल बंदियों में शामिल एक बाल बंदी को पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया गया है। आरोपी को पैर में गोली लगी है। जबकि पुलिस के अनुसार उसने पुलिस पर दो फायर किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है 21 अक्टूबर को माछरौली के पंजाब नेशनल बैंक में हथियारों के बल पर हुई डकैती में भी यह बाल बंदी शामिल था। उससे घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। जबकि एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। जानकारी अनुसार गांव गिरावड़ के पास बहादुरगढ़ अपराध शाखा वन की टीम शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व गश्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली की हिसार के बाल सुधार गृह से भागे 17 नाबालिगों में शामिल एक आरोपी बेरी का रहने वाला है। फिलहाल वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव बिरधाना अपने किसी साथी से मिलने के लिए आने वाला है। बिरधाना गांव के पास पुलिस टीम को बाइक पर सवार होकर यह नाबालिग आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही इस नाबालिग ने बाइक सड़क पर गिरा दी और पैदल ही खेतों में जा घुसा। पुलिस की टीम जब इसका पीछा कर रही थी तो उसी दौरान उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से यह घायल हो गया। उसी समय पुलिस ने उसे काबू किया। पुलिस ने नाबालिग को झज्जर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम पर आरोपी ने दो फायर किए हैं। जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जब फायर किए तो एक गोली बाल बंदी के पैर में लगी है। उसके खिलाफ जान लेवा हमला करने का मामला दुजाना पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, प्रभारी सीआईए-वन, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed