फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chikara became head of the Bar Association, bhadurgarh news

छिकारा बने बार एसोसिएशन के प्रधान

Fri, 23 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

पूर्व में सचिव रह चुके वरिष्ठ वकील सतीश छिकारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव जीत गए। जबकि सुनील मलिक ने उपाध्यक्ष और राजेश सैनी ने सचिव का चुनाव जीता। छिकारा ने पूर्व में अध्यक्ष रहे बलराम लोहचब को हराया।
बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। मतदान सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 4 बजे तक चला। गणना के बाद करीब साढ़े पांच बजे परिणाम घोषित किया तो विजेताओं व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। संयुक्त सचिव के लिए चांद जून को पहले ही एकराय से चुना जा चुका है। बाकी तीन पदों के लिए हुए मतदान में एसोसिएशन के सदस्य कुल 418 वकीलों में से 384 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सतीश छिकारा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे बलराम लोहचब को 125 वोट मिले। इस तरह छिकारा ने बलराम को 24 वोटों से हराया। जबकि जितेंद्र सिंह को 76 और पुरुषोत्तम परिहार को मात्र 34 वोटों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

चुनाव परिणामों की जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारियों पन्नालाल व आरके सांगवान ने बताया कि एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने सुनील मलिक ने सभी पदों के विजेता उम्मीदवारों से काफी ज्यादा 189 वोट प्राप्त किए। उन्होंने 105 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे घनश्याम को सर्वाधिक 84 वोटों से शिकस्त दी। इस पद के उम्मीदवार साहब सिंह को 90 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद के लिए पहले और दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवारों के बीच भी वोटों का अंतर काफी रहा। कुल 156 वोट प्राप्त करके राजेश सैनी ने 109 वोट लेने वाले विक्रम के मुकाबले 47 वोटों से जीत दर्ज की। जबकि इस पद के लिए बाकी उम्मीदवारों देवेंद्र को 62 और राकेश को 57 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी आरके सांगवान ने कहा कि चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सभी वकीलों का सहयोग रहा।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले
मुझे यह जिम्मेवारी सौंपने पर मैं बार एसोसिएशन के सदस्य सभी वकील साथियों का हमेशा सम्मान करूंगा। जितना संभव होगा, वकीलों के जायज हकों के लिए हमेशा लड़ूंगा। लायब्रेरी को मजबूत बनाने के लिए कोशिश की जाएगी। -सतीश छिकारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed