{"_id":"66d478e05d6384834e0447c7","slug":"chief-minister-nayab-saini-reached-jhajjar-said-all-90-seats-of-haryana-are-safe-for-me-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी: बोले- मेरे लिए हरियाणा की सभी 90 सीटें सेफ, कहीं से भी लड़ सकता हूं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी: बोले- मेरे लिए हरियाणा की सभी 90 सीटें सेफ, कहीं से भी लड़ सकता हूं चुनाव
Sun, 01 Sep 2024 07:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:53 PM IST
सार
हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का मुख्यमंत्री ने दावा किया है।
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि उनके लिए हरियाणा की सभी 90 सीटें सेफ है, वह जहां चाहे किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने झज्जर के गांव सिलानी में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह हरियाणा में किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा में चुनाव की तिथि बदले जाने पर भाजपा सहित अन्य दलों और सामाजिक संगठनों ने चुनाव आयोग को चुनाव की तिथि बदलने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
चुनाव आयोग भी चाहता है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे। इसी के चलते चुनाव आयोग ने हरियाणा में चुनाव की तिथि बदली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को फॉर्म भरने के लिए भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं और एक ही परिवार का कांग्रेस पार्टी को सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की संपत्ति ईडी द्वारा अटैक मामले में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इस मामले को राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं। इस मामले में स्वतंत्र एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।