फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chhoturam Dharamshala Society Elections: Nomination process completed, voting for 16 wards will be held on the 18th.

छोटूराम धर्मशाला सोसाइटी चुनाव : नामांकन प्रक्रिया पूरी, 18 को 16 वार्डों के लिए होगा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chhoturam Dharamshala Society Elections: Nomination process completed, voting for 16 wards will be held on the 18th.
फोटो-54: बहादुरगढ़ के रोहतक रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला। संवाद - फोटो : अमर उजाला
बहादुरगढ़। दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला सोसायटी के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही चुनावी तस्वीर भी साफ हो गई है। सोसाइटी के 92 काॅलेजियम सदस्यों के चुनाव में से 76 वार्डों के सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं जबकि शेष 16 वार्डों में अब मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

16 वार्डों के काॅलेजियम सदस्यों के लिए 18 जनवरी को मतदान होगा। मतदान सेक्टर 6 स्थित डीएवी स्कूल बहादुरगढ़ में कराया जाएगा। कुल 33 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 15 वार्डों में दो-दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा जबकि एक वार्ड में तीन उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि एक वार्ड में दो चचेरे भाइयों के बीच मुकाबला होने जा रहा है जिससे यह चुनाव और भी रोचक हो गया है। प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इस संस्था के करीब 1260 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 व 14 सदस्यों को मिलाकर 92 काॅलेजियम बनाए गए थे। सोसाइटी के कई सालों बाद चुनाव होंगे। इसके लिए राधेश्याम को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद 92 काॅलेजियम सदस्य और 13 संस्थापक सदस्य मिलकर कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। इसी प्रक्रिया के माध्यम से सोसाइटी के पदाधिकारियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed