फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   cheef minister in jhjhar and says india is recored medel win

पैरालंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन सराहनीय रहा, इस बार इतिहास में भारत ने सर्वाधिक पदक जीते : मनोहरलाल

Mon, 06 Sep 2021 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
cheef minister in jhjhar and says india is recored  medel win
झज्जर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का तिलक कर स्वागत करतीं युवतियां। संवाद - फोटो : Jhjhar
टोक्यो में रविवार को संपन्न हुए पैरालंपिक खेलों में इस बार भारत नेे सर्वाधिक 19 पदक जीते हैं। इनसे प्रदेश के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते हैं। ये हरियाणा के लिए गौरव की बात है। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रविवार को गांव खुड्डन में ओलंपिक में कुश्ती खेल में कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया के सम्मान समारोह के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ओलंपिक में भी कुल 7 पदकों में से 3 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्राप्त किए। इसके अलावा, चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम की 9 खिलाड़ियों को भी राज्य सरकार ने 50-50 लाख रुपये की राशि देकर उनका सम्मान किया। जलभराव की समस्या को लेकर पत्रकारों ने पूछे प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाके की ड्रेनेज की व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके अलावा, इस इलाके में मछली पालन उद्योग को बढ़ाने की भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। किसानों के लिए आर्थिक मदद प्रदान करने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में गिरदावरी का कार्य पूर्ण हो गया है और कुछ इलाकों में अभी 15 सितंबर तक गिरदावरी पूरी होनी है। जिस-जिस फसल का नुकसान हुआ है, उसको मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं खुड्डन गांव को अन्य गांवों से जोड़ने वाले चार रास्ते होंगे पक्के। खुड्डन गांव में सात किलोमीटर के खेतों के रास्ते बनाने के लिए 1.39 करोड़ रुपये को मंजूरी दी। 4.5 करोड़ रुपये से स्कूल का भवन बनेगा। गांव में स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी बनाने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed