{"_id":"6133dcd38ebc3e0605285dc0","slug":"cheef-minister-comes-in-city-and-inagrate-21-crore-rupeese-cast-project-jhjhar-news-rtk6229984197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मिलेगी झज्जर को 21 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मिलेगी झज्जर को 21 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समसपुर माजरा में हैलीपेड तैयार करते कर्मचारी।
- फोटो : Jhjhar
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को दोपहर गांव खुड्डन में आयोजित टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया के सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। सम्मान समारोह से पहले गांव समसपुर माजरा में साढ़े 18 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे ऑक्सीवन सहित अन्य विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 21.35 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं सहित 4 ऑक्सीवन की सौगात देंगे।
गांव समसपुर माजरा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल गणमान्य व्यक्तियों सहित जिले के लिए गांव समसपुर माजरा में करीब साढ़े 18 एकड़ क्षेत्र, शाहपुर मलिक, तलाव व रेवाड़ी खेड़ा गांव में विकसित किए जा रहे चार ऑक्सीवन, नागरिक अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही गांव सिलानी केशो में स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल का शुभारंभ करने के साथ-साथ बेरी में नवनिर्मित 33 केवी सब स्टेशन, लडरावण में बने 33 केवी सब स्टेशन व सौलधा गांव में बने 33 केवी सब स्टेशन का भी उद्घाटन किया जाएगा। ऑक्सीवन में मुख्यमंत्री की तरफ से पंचवटी लगाकर पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। डीसी ने बताया कि समसपुर माजरा में ऑक्सीवन के समीप हैलीपैड पर प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा और उसके बाद विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री गांव खुड्डन में बजरंग पूनिया के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रहे पहलवान बजरंग पूनिया का गांव खुड्डन में सम्मान समारोह रविवार को होगा। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, खेल मंत्री संदीप सिंह सहित सांसद डॉ.अरविंद कुमार शर्मा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसपी राजेश दुग्गल, एएसपी विक्रांत भूषण, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर शिखा, डीडीपीओ ललिता वर्मा, पंचायती राज विभाग के एक्सईएन संजीव शर्मा, बीडीपीओ रामफल सिंह सहित ट्री मैन देवेंद्र सूरा मौजूद रहे।