{"_id":"673faad043a86d85a20da6b4","slug":"cheated-a-woman-out-of-rs-25-thousand-by-engaging-her-in-conversation-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111195-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बातों में उलझाकर महिला से ठगे 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बातों में उलझाकर महिला से ठगे 25 हजार रुपये
Fri, 22 Nov 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महिला को बातों में उलझाकर करीब 25 हजार रुपये ठग लिए।
पुलिस को दी शिकायत में शालिनी ने बताया कि 15 नवंबर की शाम उसके पास एक व्यक्ति की कॉल आई। इसके बाद उसने उनके पास एक एसएमएस भेजा कि उनके खाते में पहले 5 हजार फिर 20 हजार रुपये भेजे हैं। उसने उन्हें बातों में उलझा लिया और कहने लगा कि उसकी बेटी का ऑपरेशन हुआ है। उसे किसी डाक्टर को यह पैसे भेजने थे मगर गलती से उनके मोबाइल नंबर पर यह भुगतान कर दिया है। उसने कहा कि आप इसी नंबर पर भुगतान की गई 25 हजार रुपये की राशि वापिस कर दो। उन्होंने 20 हजार रुपये भेज दिए। बाद में उन्हें पता चला कि वह मैसेज फ्रॉड था। कुछ देर बाद खाते का शेष बैलेंस भी चला गया। उनके साथ कुल 25500 रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।