फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chaudhary Mahendra Singh Tikait's birth anniversary will be celebrated today in Muzaffarnagar, UP.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज यूपी के मुज्जफरनगर में मनाई जाएगी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Mahendra Singh Tikait's birth anniversary will be celebrated today in Muzaffarnagar, UP.
05जेएनडी40: स्वर्गीय उपप्रधानमंत्री देवीलाल के साथ महेंद्र सिंह टिकैत का फोटो जब उनको राज्यसभा - फोटो : mathura
जींद। यूपी के मुज्जफरनगर में सोमवार को किसानों के मसीहा के रूप में जाने वाले भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 88वां जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसमें जिले से सैंकड़ों की संख्या में किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन

मुज्जफरनगर जिले के सिसौली गांव में देश के हर प्रदेशों के गांव तहसील, कस्बों में टिकैत को 88वें जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचेंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी दुल पोंकरी खेड़ी ने बताया कि सुबह हवन यज्ञ होगा। उसके बाद किसान मसीहा टिकैत के जन्म दिवस पर किसान जागृति दिवस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें राष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल व रक्तदान शिविर किसान भवन में लगाया जाएगा। ढुल ने बताया कि 1990 में महेंद्र सिंह टिकैत को उपप्रधानमंत्री रहते देवीलाल ने राज्यसभा में सदस्य के तौर पर भेजने का ऑफर दिया था। इस दौरान उन्होंने उनके इस ऑफर को किसानों के हित के लिए ठुकरा दिया और कहा कि किसान की लड़ाई राज की गोद में बैठकर कोई नहीं लड़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सदैव किसानों की लड़ाई सड़क पर बैठकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह इस पद पर गए तो किसानों का भला नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन को कभी भी कमजोर नहीं होने दिया। चाहे उनका खुद का रहन-सहन हो या संगठन को चलाने का तरीका कोई भी प्रलोभन भारतीय किसान यूनियन सुप्रीमो कभी नहीं झुके।

महेंद्र सिंह टिकैत सन 1999 में डब्लूटीओ का विरोध करने के लिए यूरोप के 11 देशों में एक महीने की यात्रा पर हुक्के के साथ पहुंचे थे। टिकैत की सादगी ऐसी थी वह नीचे जमीन पर बैठकर भोजन करते थे और उन्होंने राष्ट्रपति भवन से लेकर विदेशों तक की यात्राएं हवाई चप्पलों में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed