{"_id":"68d9833c09fb4932ed0cacf4","slug":"chandigarh-udaipur-city-express-arrived-40-minutes-late-passengers-had-to-wait-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-126705-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 40 मिनट लेट पहुंची चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 40 मिनट लेट पहुंची चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
Mon, 29 Sep 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 64 : मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का सम्मान करते भाजपा नेता दिनेश कौ
झज्जर। चंडीगढ़ से उदयपुर सिटी के बीच चली एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को 40 मिनट देरी से पहुंची। इस दौरान झज्जर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को ट्रेन का लंबा इंतजार करना पड़ा। रेलवे की तरफ से उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रेल का संचालन किया गया है। रविवार को इस ट्रेन में जाने वाले एक भी यात्री ने काउंटर से टिकट नहीं लिया।
झज्जर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्री पहले ही टिकट आरक्षित कर चुके थे। रविवार को चंडीगढ़ से यह ट्रेन 12 मिनट देरी से चली, जिसके चलते सभी रेलवे स्टेशनों पर यह ट्रेन देरी से पहुंची। इस कारण झज्जर में भी यह रेल अपने तय समय अनुसार से 40 मिनट देरी से आई। झज्जर रेलवे स्टेशन पर रेल के पहुंचने का समय चार बजकर 38 मिनट था, लेकिन यह पांच बजकर अठारह मिनट पर पहुंची।
व्यापार मंडल ने किया स्वागत
चंडीगढ़ से चलकर उदयपुर सिटी जाने वाली इस रेल का व्यापार मंडल के सदस्यों ने झज्जर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। व्यापार मंडल के सदस्यों में इस दौरान प्रधान राकेश अरोडा, मनोज गर्ग, सतपाल सैनी, सुभाष वर्मा, हैप्पी मेहरा मौजूद रहे।