{"_id":"65d3b149564f216610037aa4","slug":"chand-ahlawat-won-many-medals-in-athletics-championship-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-108053-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चांद अहलावत ने जीते कई पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चांद अहलावत ने जीते कई पदक
Tue, 20 Feb 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में चाँदसिंह अहलावत, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए।स्त्रोत आयोजक
झज्जर। 44वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप श्री शिवा छत्रपति स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पुणे महाराष्ट्र में 13 से 17 फरवरी तक आयोजित हुई । इसमें देश के सभी राज्यों के चार हजार हजार के लगभग पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। 80 आयु वर्ग के शॉटपुट में मूल रूप से गांव डीघल निवासी और हाल में रोहतक के लक्ष्मी नगर निवासी चांद सिंह अहलावत ने 9.96 मीटर गोला फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तमिलनाडु के एमए सुबाराव ने 8.8 मीटर गोला फेंककर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा आसाम के जीतीन भयन ने 8.08 मीटर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेवलीन थ्रो में हरियाणा के चांद सिंह अहलावत ने 21.95 मीटर जेवलीन थ्रो कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अहीबाम राघवर मनीपुर ने 19.45 मीटर थ्रो कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, आसाम के जीतीन भयन ने 19.43 मीटर थ्रो कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में चांद सिंह अहलावत ने सभी को पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा 100 मीटर रेस में 80 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साथ ही उनका थाईलैंड और फरवरी में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चयन हुआ है। अहलावत की खेल उपलब्धियों के तहत उनका चयन भारतीय टीम में हुआ। यह टीम स्विटजरलैण्ड में होने वाली वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में भाग लेगी जो अगस्त में होगी।