{"_id":"679544c65fd66a324d03137c","slug":"chanchal-and-preeti-won-the-slogan-writing-competition-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-117947-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चंचल और प्रीती ने जीती स्लोगन लेखन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चंचल और प्रीती ने जीती स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
Sun, 26 Jan 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में शनिवार को राजनीति विज्ञान विभाग व मतदान जागरूकता समिति की ओर से 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनु बरवड़, नीलम गर्ग, सुमित और कुमारी चेतना ने किया। प्रतियोगिता में चंचल व प्रीति ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं नेहा व रूपकला ने दूसरा और उर्मिला, प्रियंका व प्रीति ने तीसरा स्थाना प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. माधवी शर्मा ने छात्राओं की सृजनात्मकता की प्रशंसा की।
विज्ञापन