{"_id":"64482be3982d0978040dadf4","slug":"chances-of-mercury-falling-after-rain-on-28th-jhjhar-news-c-17-1-133270-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 28 को बारिश के बाद पारा गिरने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 28 को बारिश के बाद पारा गिरने के आसार
Wed, 26 Apr 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तापमान स्थिर रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। 41 डिग्री पहुंच गया पारा बुधवार को 34 डिग्री पर रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के पूरे महीने गर्मी से राहत मिलेगी। 28 और 29 को बारिश के बाद पारा गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी एक सप्ताह से ज्यादा समय तक मौसम इसी तरह ठंडा बना रहेगा। दो दिनों बाद फिर बारिश के आसार हैं। इसके बाद कई दिनों तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा और लोगों को गर्मी नहीं सताएगी। इस बार अपै्रल के महीने में तापमान 41 के ऊपर नहीं गया है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 27 से 30 तक मौसम विभाग की ओर से आंधी, बारिश की संभावना जताई गई है। यदि बारिश होती है तो मौसम फिर से ठंडा हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही 10 मई तक लू चलने के भी आसार नहीं हैं। 27 अप्रैल से एक बार फिर प्री मानसून सीजन की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 27 और 28 अप्रैल को हल्की बारिश और बूंदाबांदी आ सकती है। इसके बाद 29 और 30 अप्रैल को ते आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय मौसम के कई सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इसकी वजह से नमी भरी हवाएं आ रही हैं। देश के पूर्वी हिस्सों में इसकी वजह से बारिश हो रही है। बुधवार 26 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इस दौरान लू नहीं चलेंगी। शहर के रेलवे रोड के दुकानदार गौरव गर्ग का कहना है कि अपै्रल के महीने में अधिकतर घरों में एसी चालू नहीं हुए हैं। मौसम ठंडा है और तापमान भी 34-35 डिग्री के आसपास रह रहा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि दोपहर के समय सूर्य देव अपने तेज के साथ आसमान में चमकते हैं, लेकिन अपै्रल के महीने में होने वाली गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से दो दिनों बाद फिर बारिश की संभावना जताई गई है। यदि बारिश होती है तो फिर मौसम ठंडा होगा।
-- -- -- -- -- -- -