फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Champions Aquatic Academy swimmers dominated the district swimming competition, were toppers in every group

Jhajjar-Bahadurgarh News: चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के तैराक छाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Champions Aquatic Academy swimmers dominated the district swimming competition, were toppers in every group
-फोटो 53 : जिला तैराकी प्रतियोगिता के विजेता तैराकों को सम्मानित करते हुए महेंद्र पहलवान और अनि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। एचएल सिटी में आयोजित झज्जर जिला तैराकी प्रतियोगिता में चैंपियंस एक्वेटिक अकेडमी के तैराकों ने सबसे ज्यादा मेडल हासिल किए हैं। सीनियर, जूनियर और सब जूनियर ग्रुप में सीएए अकेडमी छाई रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ वार वेटर्न 1971 युद्ध में संग्राम मेडल और स्पेशल ड्यूटी मेडल विजेता महेंद्र पहलवान ने किया। उन्होंने सिटी बजाकर तैराकी प्रतियोगिता के इवेंट्स की शुरुआत करवाई।
महेंद्र पहलवान ने तैराकों को नशे और बुरी आदतों से दूर रहकर सात्विक और पौष्टिक खाना खाने व लग्न से कोच के मार्गदर्शन में पूरी मेहनत करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर मेहनत करने वाला खिलाड़ी ही सफलता हासिल करता है। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री भी प्रतियोगिता के दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने और वार वेटर्न संग्राम मेडल और स्पेशल ड्यूटी मेडल विजेता महेंद्र पहलवान ने विजेता तैराकों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के प्रधान विजय गहलावत(एसीपी) और सचिव सुनील कादियान ने बताया कि सीनियर ग्रुप में लगभग 30, जूनियर ग्रुप में 80 और सब जूनियर ग्रुप में 50 तैराकों ने भाग लिया। लड़के और लड़कियों ने अपने अपने ग्रुप में बेहतरीन तैराकी स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किया। जिला तैराकी प्रतियोगिता में फ्री स्टायल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई, बैक्स्ट्रोक, इंडिविजुअल मेडल में अलग-अलग ग्रुप के तैराकों ने अपने जौहर दिखाए हैं।
खत्री ने बताया कि जिला तैराकी प्रतियोगिता के विजेता तैराकों को ही राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि सीनियर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम का ट्रायल भी चैंपियंस एक्वेटिक अकेडमी के स्विमिंग पूल पर ही किया जाएगा। इसके लिए 3 जून को ट्रायल होंगे।

ट्रायल में भाग लेने के लिए भी तैराक का हरियाणा तैराकी संघ के पास वैध पंजीकरण होना जरूरी है। इस मौके पर हरियाणा तैराकी संघ के सदस्य सुरेश जून, अजीत सिंह धनखड़, सुनील खत्री, विकास, तैराकी सीनियर कोच साई जाधव, पदमपाल, साहिल शर्मा, कृष्णमुरारी, विशाल, बंटी, हर्ष कौशिक, अभिषेक तोमर, बलवान कादयान, प्रदीप, सोहन, सत्यनारायण दादा, दिनेश खत्री और योगिता सहित काफी संख्या में अभिभावक और खेल प्रशंसक मौजूद रहे।



-फोटो 53 : जिला तैराकी प्रतियोगिता के विजेता तैराकों को सम्मानित करते हुए महेंद्र पहलवान और अनिल खत्री। स्रोत : एसोसिएशन



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed