{"_id":"687167e688d4b8597706cc11","slug":"chairperson-saroj-rathi-heard-public-problems-in-ward-26-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116054-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरपर्सन सरोज राठी ने वार्ड-26 में सुनी जन समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरपर्सन सरोज राठी ने वार्ड-26 में सुनी जन समस्या
Sat, 12 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों के साथ वार्ड-26 की देवनगर कॉलोनी में पहुंचकर लोगों की सीवर ओवरफ्लो की समस्या सुनी। देव नगर निवासी रवि दलाल, सोनू हुड्डा, रविंद्र फौजी, संजय फौजी, रामकरण पंडित, अमित लोहचब, राकेश गहलोत, हीरालाल, कमलेश देवी सरोज, राजो, दर्शना, मोनिका ने दीपक दलाल की अगुवाई में मौके पर पहुंची नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से अवगत कराते हुए इस समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की।
नप चेयरपर्सन सरोज राठी ने मौके पर मौजूद जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नितिन व अन्य अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द वार्ड-26 की देव नगर कॉलोनी की गली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थाई समाधान करें ताकि लोगों को बार-बार इस समस्या का सामना न करना पड़े। चेयरपर्सन ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो की इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में शहर की सीवर ओवरफ्लो, सफाई से संबंधित समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का काम किया जा रहा है। इसलिए आम जनता से अनुरोध है कि वे पॉलीथिन व कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंके बल्कि सभी वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद द्वारा जो गाड़ी लगाई गई है, उस गाड़ी में ही पॉलीथिन व कूड़ा डालें।
विज्ञापन
सीवर ओवरफ्लो की समस्या का एक प्रमुख कारण पॉलीथिन की थैली है, जो सीवरलाइन में जाकर उसे जाम कर देती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि शहरवासी पॉलीथिन की थैली की बजाय जूट या कपड़े के बैग का सामान लाने में इस्तेमाल करें। इससे एक तरफ जहां पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, वहीं दूसरी तरफ सीवरलाइन व सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्या पर भी काफी हद तक अंकुश लगेगा।
राठी ने कहा कि यह बहादुरगढ़ शहर जनता का अपना शहर है इसको स्वच्छ रखने में जनता अपना सहयोग दें। इस अवसर पर यहां के निवासियों ने चेयरपर्सन सरोज राठी से गली बनवाने की मांग की। इस मौके पर ईओ अरुण नांदल, सचिव प्रवीण, एमई राजेश कौशिक, जेई नीरज, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नितिन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।