{"_id":"6674d06bc35c331df2063944","slug":"chairperson-rathi-learned-the-problems-by-holding-a-meeting-with-social-organizations-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108063-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सामाजिक संगठनों के साथ मीटिंग कर चेयरपर्सन राठी ने जानीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सामाजिक संगठनों के साथ मीटिंग कर चेयरपर्सन राठी ने जानीं समस्याएं
Fri, 21 Jun 2024 06:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने नप कार्यालय में मीटिंग कर समस्याओं को सुना। इसमें बिजली विभाग, एचएसआईडीसी, मेट्रो, अग्निशमन विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, मार्केट कमेटी, ट्रैफिक पुलिस, सड़क सुरक्षा संगठन से जुड़े अधिकारी समस्याओं को सुनने के लिए मौजूद रहे। इसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव व मौजूद समस्याओं से चेयरपर्सन सरोज राठी को अवगत कराया।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने समस्याओं को सुनने के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि जो भी समस्याएं मीटिंग में बताई गई हैं उन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाए। अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए कि वे जन समस्याओं पर टालमटोल की बजाय समाधान करने का काम करें ताकि नगर परिषद व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ जनता को मिले। जो सुझाव लोगों ने मीटिंग में दिए हैं उन मूल्यवान सुझाव पर भी अमल किया जाएगा। मीटिंग में चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, सत्यप्रकाश छिक्कारा, नप ईओ संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा, एमई राजेश कौशिक, जेई नीरज शर्मा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मीटिंग में जन जागरण समिति, लख्मीचंद धर्मशाला ट्रस्ट, क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट, नागरिक सद्भावना समिति, कलमवीर विचार मंच, प्रेम नगर सुधार समिति, आदि पुरुष फाउंडेशन, पावशा ह्यूमानिटी फाउंडेशन, हरमिलाप सेवा समिति, सार्थक सेवा समिति, भगत सिंह मैत्री मंच, आरडब्ल्यूए सेक्टर 2, जनता जनार्दन सेवा समिति, सीनियर सिटीजन क्लब सेक्टर 6, संघर्षशील जन कल्याण सेवा समिति, ब्रह्म सेवा समिति, किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।