फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chairperson of the three employees found absent in surprise visits, jhajjar news

चेयरपर्सन के औचक निरीक्षण में तीन कर्मचारी मिले नदारद

Sat, 07 Jan 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 07 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

स्टाफ का मनमानी से देर-सबेर आने-जाने को रोकनेे के लिए चेयरपर्सन शीला राठी ने शुक्रवार को नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन कर्मचारी नदारद मिले। उन्हें कार्यालय में देरी से आने के लिए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। अगर भविष्य में कोई भी कर्मचारी देरी से कार्यालय में पहुंचता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश चेयरपर्सन ने दिए हैं।
शुक्रवार को नप की चेयरपर्सन सुबह 9 बजे ही कार्यालय पहुंच गई। यहां आते ही उन्होंने नप की सभी ब्रांचों का औचक निरीक्षण किया और हाजिरी रजिस्टर मंगवाकर सभी की हाजिरी चेक की। निरीक्षण के दौरान भवन निरीक्षक विवेक जैन, भू अधिकारी नीरज शर्मा, सेवादार राजेश कुमार नदारद मिले। वे काफी देरी से कार्यालय में पहुंचे। चेयरपर्सन शीला राठी ने इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और चेतावनी दी है कि अगर वे भविष्य में कार्यालय में देरी से आते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खस्ता हालत पर जताई नाराजगी
औचक निरीक्षण में उन्होंने कार्यालय के भवन को भी चेक किया। कार्यालय की बदहाली देखकर वह खफा हो गई। परिषद कार्यालय में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल पाई गई। तीन माह पहले बने नवनिर्मित हाल की दीवारें और फर्श खराब हो चुके हैं। हाल के बाथरूम के दरवाजे तक नहीं लगे हुए हैं। चेयरपर्सन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हाल बनाने वाले ठेकेदार को तलब करने को कहा। निरीक्षण में उनके साथ वाइस चेयरमैन विनोद कुमार, पार्षद गुरदेव राठी व संदीप राठी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की समस्याएं निपटाएं अधिकारी
चेयरपर्सन शीला राठी ने शुक्रवार को एक कार्यालय आदेश भी सभी विभागाध्यक्षों के नाम जारी किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सुबह साढ़े 10 से लेकर 12 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं ताकि कार्यालय में आने वाले शहरवासियों की समस्याओं का निपटान मौके पर ही किया जा सके। अगर कोई अधिकारी इस अवधि के दौरान कार्यालय से नदारद मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed