{"_id":"68e2d224fc7d8755bb0dffe8","slug":"chairperson-met-with-railway-officials-regarding-the-shortcomings-of-the-railway-underpass-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118012-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे अंडरपास की खामियों को लेकर रेलवे अधिकारियों से मिलीं चेयरपर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे अंडरपास की खामियों को लेकर रेलवे अधिकारियों से मिलीं चेयरपर्सन
विज्ञापन
-फोटो 52 : रेलवे अधिकारियों से साथ बैठक करती नप चेयरपर्सन सरोज राठी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। रेलवे अंडरपास की बदहाल स्थिति को लेकर नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की। टूटी सड़क, बरसाती जलभराव और शेड की खराब हालत जैसी समस्याओं पर लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए यह बैठक रेलवे स्टेशन पर हुई। इसमें स्टेशन इंचार्ज यशपाल मीणा सहित रेलवे के तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास में सड़क निर्माण का कार्य जारी है जिसे 10 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद लाइटिंग सिस्टम, शेड की पीवीसी छत और पानी निकासी से संबंधित कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि अंडरपास शहर की महत्वपूर्ण कड़ी है, जो हजारों लोगों के आवागमन का मार्ग है। नगर परिषद की ओर से इन समस्याओं की जानकारी रेलवे विभाग को पहले भी कई बार लिखित रूप में भेजी गई थी जिसके बाद अब विभाग ने काम शुरू किया है।
रेलवे विभाग की ओर से कार्य शुरू किए जाने पर उन्होंने स्टेशन इंचार्ज यशपाल मीणा और तकनीकी टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर नगर परिषद के वाईस चेयरमैन पालेराम शर्मा, रमेश राठी, सुनीत बराही, संदीप कुमार, बाला देवी, शकुंतला देवी मौजूद रहे।