फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chairperson met the estate officer of HSVP

Jhajjar-Bahadurgarh News: एचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर से मिलीं चेयरपर्सन

Wed, 10 Jul 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Chairperson met the estate officer of HSVP
बहादुरगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-12 बादली रोड पर बनाई गई ऑटो मार्केट के काफी दुकानदार समस्या को लेकर नगर परिषद चेयरपर्सन के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एस्टेट आफिसर से मिले। दुकानदार अभी तक कन्वेंस डीड (प्रॉपर्टी कागजात) मिलने से नाराज हैं।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज राठी के साथ एस्टेट आफिसर सिद्धार्थ से मिलने वालों में ऑटो मार्केट के सदस्य रविंद्र गुप्ता, सोनू जिंदल, कुलदीप मिस्त्री, प्रीतम मिस्त्री, पप्पू सैनी मिस्त्री, अमित, अनिल गुप्ता, विक्की, राहुल गोयल, मुकेश शामिल रहे। उन्होंने चेयरपर्सन सरोज राठी को बताया कि ऑटो मार्केट में उनकी दुकान अलाट हो चुकी है मगर अब तक एचएसवीपी द्वारा दुकानों की कन्वेंस डीड नहीं दी गई है इसलिए संबंधित समस्या का समाधान कराया जाए। समस्या सुनने के उपरांत नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने दुकानदारों को साथ लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एस्टेट ऑफिसर सिद्धार्थ से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ऑटो मार्केट के दुकानदारों को अभी तक कन्वेंस डीड नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया। एस्टेट ऑफिसर ने चेयरपर्सन राठी को बताया कि बहादुरगढ़ की ऑटो मार्केट हरियाणा की पहली ऐसी मार्केट है जिसकी ऑनलाइन अलॉटमेंट की गई थी। एस्टेट ऑफिसर ने चेयरपर्सन को बताया कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर एक नया प्रोफॉर्मा तैयार किया है। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सहमति दे दी है और तीन दिन के अंदर ही ऑटो मार्केट के दुकानदारों को दुकानों की कन्वेंस डीड प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed