फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   chain snatching, women going to temple, bahadurgarh

बाइक सवारों ने मंदिर जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Thu, 03 Sep 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
chain snatching, women going to temple, bahadurgarh
बहादुरगढ़। शहर में चोरी, छीनाझपटी और लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को सेक्टर-2 में बाइक पर सवार दो युवकों ने घर से मंदिर जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए। महिला ने इसकी सूचना सेक्टर-6 थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बुधवार की देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

सेक्टर-2 निवासी मोनिका बुधवार की सुबह करीब सवा सात बजे अपने घर से मंदिर के लिए जा रही थी। जब वह रास्ते में थी तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इस छीनाझपटी में वह बेहोश होकर नीचे भी गिर गई। जिससे उसे चोटें आई। कुछ देर बाद उसे होश आया तो देखा कि उसके गले से सोने की चेन गायब थी। उसने शोर भी मचाया, मगर तक बाइक सवार आंखों से ओझल हो चुके थे। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकेबंदी भी की, मगर तब तक युवक भाग निकलने में कामयाब हो चुके थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पॉलिथीन काट पैसे चोरी
पेंशन लेकर घर जा रही महिला के 2400 रुपये चोरी हो गए। देवनगर निवासी ऊषा ने बताया कि वह मंगलवार को पेंशन लेने के लिए शहर आई थी। बैंक से पेंशन लेने के बाद वह ई-रिक्शा से अपने घर जा रही थी। ई-रिक्शा में उसके साथ एक अन्य महिला भी बैठी हुई थी। महिला शक्ति नगर के पास उतर गई। जैसे ही वह कॉलोनी के निकट पहुंची तो उसने देखा कि उसके हाथ में रखी पॉलिथीन कटी हुई थी और उसमें से करीब 2400 रुपये गायब थे। उसने ई-रिक्शा में इधर उधर देखा भी, मगर पैसे का कुछ पता नहीं चला। उसे शक है कि ई-रिक्शा में उसके साथ बैठी महिला ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed