{"_id":"65aaaa151cb81139aa018646","slug":"cghs-survey-team-visited-bahadurgarh-city-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-5020-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीजीएचएस सर्वेक्षण टीम ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीजीएचएस सर्वेक्षण टीम ने किया दौरा
Fri, 19 Jan 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ शहर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी बनाई जाएगी। इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। डिस्पेंसरी चालू होते ही हजारों पैरामिलिट्री जवानों, उनके परिवारों व केंद्रीय कर्मचारियों को सुविधा हो जाएगी। शुक्रवार को सीजीएचएस सर्वेक्षण टीम इसी कड़ी में बहादुरगढ़ पहुंची और डिस्पेंसरी खोलने के लिए उपयुक्त जगहों का दौरा किया।
कंफेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने बताया कि सीजीएचएस दिल्ली टीम के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. अनिल चंदेल ने सेक्टर-6 स्थित बाल भवन व साथ में सटी सिविल डिस्पेंसरी बिल्डिंग को सीजीएचएस डिस्पेंसरी स्थापित करने के लिए उपयुक्त जगह माना है। सर्वेक्षण टीम का मुख्य उद्देश्य डिस्पेंसरी के लिए उपयुक्त जगहों का निरीक्षण करना, साथ ही यह पता लगाना कि कितनी संख्या में केंद्रीय सरकार के कर्मचारी जिला झज्जर व बहादुरगढ़ के आसपास इलाकों में निवास करते हैं। महासचिव रणबीर ने कहा कि इलाके में करीब पांच हजार पैरामिलिट्री परिवार हैं। जिले के लगभग हर गांव में 15 से 20 जवानों के सेवारत व सेवानिवृत्त परिवार रहते हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस जवानों के परिवार व केंद्रीय सरकार के अलग-अलग विभागों के हजारों कर्मचारी भी स्थाई रूप से निवास करते हैं। इस अवसर पर सीवीसी रिटायर्ड डायरेक्टर एचके बेनीवाल, कंफेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर सिंह, पूर्व अर्द्ध सैनिक कलम सिंह, इसवान, प्रेम सिंह, सत्यवीर मौजूद रहे।